वायरल न्यूज़

Video: रास्ते से गुजर रहा था हाथी तभी बीच सड़क पर खड़ा दिखा शख्स, फिर गजराज ने जो किया.. दिल हार बैठे लोग

Elephant Viral Video: एक हाथी किसी रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान बीच सड़क पर एक शख्स खड़ा था। हाथी जैसे ही वहां पहुंचता है, उसे आभास होता है कि सामने कोई शख्स खड़ा है। इसके बाद हाथी जो काम करता है, उसे देख इंटरनेट यू​​जर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

Image

हाथी की समझदारी (एक्स)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी की समझदारी पर फिदा हुआ इंटरनेट
  • गजराज के कारनामे पर आप भी हार बैठेंगे दिल
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो

Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले हाथियों से बड़े-बड़े खूंखार जानवर डरते हैं। अगर हाथी एक बार अपना आपा खो देता है तो उसके सामने आना मौत से पंगा लेने जैसा है। दूसरी तरफ, हाथी जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। हाथी इंसान के साथी भी होते हैं और कई कामों में वह इंसान की मदद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको हाथियों पर प्यार आ जाएगा।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी किसी रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान बीच सड़क पर एक शख्स खड़ा था। हाथी जैसे ही वहां पहुंचता है, उसे आभास होता है कि सामने कोई शख्स खड़ा है। इसके बाद हाथी जो काम करता है, उसे देख इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। हम सभी जानते हैं कि हाथी अपने पैरों से मजबूत से मजबूत चीज को भी रौंद देता है। अगर हाथी थोड़ा आगे बढ़ जाता तो हो सकता है कि वह इंसान भी उसकी चपेट में आ जाता। देखें वीडियो-

हाथी को जैसे ही आभास होता है कि सामने एक शख्स खड़ा है, वह वहीं पर रुक जाता है। इसके बाद वह आवाज लगाकर इंसान को बताता है कि उसे रास्ता दे दे। जैसे ही शख्स अपने पीछे हाथी देखता है, वह तुरंत ही रास्ते से हट जाता है। इसके बाद हाथी बड़े आराम से वहां से गुजर जाता है। गजराज की इस समझदारी को देखकर इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। लोग हाथी की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article