वायरल न्यूज़

Viral Video: हाथी पर बिना बात के भौंक रहा था कुत्ता, फिर गजराज ने एक ही किक में निकाल दी हेकड़ी

Viral Video: एक जगह पर कई सारे हाथी नजर आ रहे हैं। वहीं पास में ही एक सफेद रंग का कुत्ता भी दिखाई दे रहा है। आप देख पाएंगे कि सामने हाथी को देखकर कुत्ता जबरदस्ती की अकड़ दिखाने लगता है। पहले तो हाथी इस बात को इग्नोर करता है, लेकिन फिर वह उसे अपनी ताकत दिखाता है।

Image

हाथी ने दिखाई कुत्ते को ताकत (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने देखा होगा कि कुत्ते किसी को भी देखकर भौंकना शुरू कर देते हैं। एक तरह के कुत्तों को अजनबियों पर भौंकने की आदत होती है। हालांकि, कई बार यह उनके लिए घातक भी साबित होता है। सामने वाले इंसान को जब गुस्सा आता है तो वह उस पर डंडा उठाकर मारने लगता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता अपने सामने हाथी को देखकर जबरदस्ती की गर्मी दिखा रहा होता है।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

आप देख पाएंगे कि एक जगह पर कई सारे हाथी नजर आ रहे हैं। वहीं पास में ही एक सफेद रंग का कुत्ता भी दिखाई दे रहा है। आप देख पाएंगे कि सामने हाथी को देखकर कुत्ता जबरदस्ती की अकड़ दिखाने लगता है। पहले तो हाथी इस बात को इग्नोर करता है, लेकिन फिर वह उसे अपनी ताकत दिखाता है। आप देख पाएंगे कि एक ही किक में हाथी कुत्ते की सारी अकड़ ठिकाने लगा देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि हाथी अपने पिछले पैर को उठाकर जोर की लात कुत्ते को मारता है। हालांकि, उसका निशाना चूक जाता है। इसके बाद वह पीछे मुड़ता है और सूंड घुमाकर कुत्ते को जोर की मारता है। इससे कुत्ते के होश ठिकाने पर आ जाते हैं और वह वहां से चल देता है। वीडियो को Lek Chailert नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article