वायरल न्यूज़

Viral Video: साड़ी पहनकर महिला ने सड़क पर दौड़ाई सुपर बाइक, देखकर दिल हार बैठे सोशल मीडिया यूजर्स

Viral Video: आपको एक महिला शानदार बाइक पर राइडिंग करती दिखेगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला साड़ी पहनकर धूम स्टाइल में सड़क पर सुपर बाइक चला रही है। देसी महिला का सुपर बाइक पर ऐसा कमाल देख लोग वाह-वाह करने पर मजबूर हो गए हैं।

Image

साड़ी पहनकर महिला ने चलाई सुपर बाइक (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर हर किसी को हैरानी होती है। वहीं कई वीडियो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। आपने सड़क पर बाइक चलाते हुए लड़कों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन कम ही लड़कियां बाइक पर स्टंट करती नजर आती हैं। सोचिए अगर एक देसी महिला साड़ी पहनकर सुपर बाइक पर स्टंट करती है तो नजारा कुछ अलग ही होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

महिला ने फुल स्वैग में चलाई बाइक

वीडियो में आपको एक महिला शानदार बाइक पर राइडिंग करती दिखेगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला साड़ी पहनकर धूम स्टाइल में सड़क पर सुपर बाइक चला रही है। देसी महिला का सुपर बाइक पर ऐसा कमाल देख लोग वाह-वाह करने पर मजबूर हो गए हैं। आप देख पाएंगे कि महिला साड़ी पहने हुए सुपर बाइक लेकर फुल स्वैग में सड़क से गुजरती है। इसके बाद फर्राटा भरते हुए आगे निकल जाती है। आपको लगेगा कि महिला कोई प्रोफेशनल राइडर है। देखें वीडियो-

महिला जिस तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ घुमावदार रोड पर बाइक मोड़ती है। इस दौरान उसका कंट्रोल देखने लायक होता है। इस वीडियो को iam_shridhar1996 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article