वायरल न्यूज़

Video: ये कैसा गेम! एक-दूसरे के चेहरे पर कालिख पोतते दिखे बच्चे, दम है तो हंसी रोककर दिखाएं

Funny Video: आप देख पाएंगे कि कुछ बच्चे जमीन पर बैठकर बहुत ही अनोखा खेल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने अपने बीच में एक कड़ाही रखी हुआ है। इस कड़ाही में काफी ज्यादा कालिख लगी हुई है।

Image

मजेदार गेम (इंस्टाग्राम)

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फनी वीडियो भरे पड़े हैं, लेकिन कुछ वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार होते हैं। ऐसे वीडियो को देखकर यूजर्स का हंस-हंसकर पेट फूल जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वीडियो देखकर यकीनन नहीं रोक पाएंग हंसी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ बच्चों से जुड़ा है। आप देख पाएंगे कि कुछ बच्चे जमीन पर बैठकर बहुत ही अनोखा खेल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने अपने बीच में एक कड़ाही रखी हुआ है। इस कड़ाही में काफी ज्यादा कालिख लगी हुई है। आप देख सकते हैं कि बच्चे कड़ाही के साथ ही यह खेल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हारने वाले बच्चे के चेहरे पर कालिख पोती जा रही है। यह वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा फनी है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि एक बच्चा कड़ाही को जमीन पर घुमाता है। इसके बाद जिसकी तरफ कड़ाही का हैंडल जाता है, उसके चेहरे पर बाकी बच्चे कालिख पोत रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्ची की तरफ बार-बार कड़ाही की हैंडल जाती है, जिससे उसके चेहरे पर बार-बार कालिख पोती जाती है। कालिख पोतने से उसका चेहरा पूरी तरह काला हो गया है। हालांकि, जब उस बच्ची को मौका मिलता है तो वह अपना पूरा कसर निकाल लेती है। वीडियो को eugeniusthomaslie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article