वायरल न्यूज़

Stunt Video: इस स्टंट को देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें, मजेदार अंदाज ने जीता सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2024, 09:25 AM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक बहुत ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको खूब हंसी भी आने वाली है। ऐसा स्टंट आपने अभी तक नहीं देखा होगा।

Image

चलती बाइक से कूद गया लड़का (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट का मजेदार वीडियो वायरल
  • चलती बाइक से कूद गया लड़का
  • फिर उछलकर बाइक पर बैठा

Funny Stunt With Bike Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ ऐसे स्टंट देखने को मिलते हैं, जो बेहद खतरनाक होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद काफी हंसी भी आती है। सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट को छपरी वाला स्टंट कहा जाता है। एक ऐसा ही स्टंट वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो में एक लड़का बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसके छपरी स्टाइल स्टंट को देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का बाइक चला रहा होता है, तभी अचानक वह बाइक से कूद जाता है। फिर बाइक आगे निकल जाती है और चलती रहती है। इसके बाद लड़का दौड़कर बाइक पकड़ता है और उछलकर उस पर बैठ जाता है। ऐसे में उसका ये स्टाइल देख आप ठहाके लगाने लगेंगे। आलम ये है कि लोगों को भी उसका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

चलती बाइक से कूद गया लड़का

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या गजब का टैलेंट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा टैलेंट व जिगरा काफी कम लोगों में ही देखने को मिलता है। बता दें, इस वीडियो को 'kandbiker' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 48 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article