Viral Video: डिजिटल भारत का फॉर्मूला देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी धूम मचा रहा है। अब तक डिजिटल पेमेंट के कई सकारात्मक पहलू देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर UPI पेमेंट की चर्चा ने उस वक्त जोर पकड़ लिया जब यूजर्स ने भिखारी को डिजिटल पेमेंट लेते हुए देखा। दरअसल, असम के गुवाहाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक दृष्टिबाधित दिव्यांग गले में QR कोड टांगे नजर आ रहा है जिसके जरिए वो लोगों से भीख मांग रहा है। ये वीडियो कांग्रेस नेता गौरव सोमानी से एक्स हैंडल से शेयर किया है।
वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक व्यक्ति कार के पास आकर रुकता है और उसके गले में PhonePe QR कोड की तख्ती होती है। कुछ ही देर बाद शख्स कार के अंदर बैठे शख्स से भीख मांगता है। इसके बाद कार में बैठा शख्स भिखारी की शर्ट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करता है और उसे पैसे ट्रांसफर कर देता है।
