वायरल न्यूज़

Viral Video: 20 लग्जरी गाड़ियों के साथ शादी की शॉपिंग पर निकले अनंत अंबानी, रईसी देख चौंधिया जाएंगी आंखें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2024, 01:46 PM IST

Anant Ambani Video: आप अनंत अंबानी की सुरक्षा में लगी 20 गाड़ियों का काफिला भी देख सकते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह 10 करोड़ रुपये की गाड़ी में बैठकर शॉपिंग के लिए पहुंचे थे।

Image

अनंत अंबानी कार काफिला (इंस्टाग्राम)

Anant Ambani Video: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो इन दिनों लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में वह दुबई में शॉपिंग करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह 20 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ दुबई के मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह 10 करोड़ रुपये की गाड़ी में बैठकर शॉपिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी रईसी देखने लायक थी।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

गौरतलब है कि अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को शादी होनी है। यह शादी मुंबई में होनी है। माना जा रहा है कि अनंत अंबानी अपनी शादी की शॉपिंग करने ही दुबई के मॉल में पहुंचे थे। अनंत अंबानी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप ऑरेंज कलर की एक शानदार गाड़ी देख सकते हैं। इसी गाड़ी में बैठकर वह शॉपिंग करने पहुंचे थे। ऑरेंज कलर की यह गाड़ी रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज है। भारत में यह गाड़ी सिर्फ तीन लोगों के पास है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप अनंत अंबानी की सुरक्षा में लगी 20 गाड़ियों का काफिला भी देख सकते हैं। बता दें कि लग्जरी एसयूवी में रॉल्स-रॉयस कलिनन भारत के लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। भारत में यह गाड़ी साल 2020 में लॉन्च हुई थी। जिसकी कीमत टैक्स के साथ तकरीबन 10 करोड़ रुपये बैठती है। बता दें कि भारत में यह गाड़ी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पास भी है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article