Viral Video: भारतीय लोगों का दिमाग जुगाड़ में माहिर होता है। कुछ लोगों का दिमाग तो जुगाड़ के मामले में कंप्यूटर से भी तेज होता है। कई बार भारत के लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ निकाल लेते हैं। जिनको देखकर अच्छे-अच्छे लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इसी क्रम में एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ निकाला है, जिसे देखकर अमेरिका के इंजीनियर्स भी हैरान होंगे। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
अनोखा जुगाड़ देखकर हैरान होंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर बेहद ही अनोखी स्कूटी बना ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि जो स्कूटी शख्स ने बनाई है, वह आगे की बजाय पीछे की तरफ चलती है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स इस अनोखी स्कूटी को सड़क पर दौड़ाता दिख रहा है। इस नजारे को देखकर हर किसी का दिमाग चकरा गया है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे इस स्कूटी में दोनों तरफ हैंडल लगे हुए हैं। हालांकि, स्कूटी आगे की बजाय पीछे की तरफ से चल रही है। इस वीडियो को @RealTofanOjha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि स्कूटी आ रही है या फिर जा रही है।
