वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन के गेट पर खड़े होकर Reels बना रही थी बेटी, तभी मम्मी को गुस्सा आया और फिर घसीट-घसीटकर पीटा

Viral Video: आप देख सकते हैं कि ट्रेन की गेट पर खड़े होकर अपनी बेटी को रील्स बनाता देख मां को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद मां सीधा अपनी बेटी के पास पहुंचकर उसके बाल पकड़ती है और उसे खींचकर अंदर ले आती है।

Image

मां ने की बेटी की पिटाई (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह ऐसी जगह रील्स बनाने पहुंच जाते हैं, जो उनके लिए किसी जोखिम से कम नहीं होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की किसी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील्स वीडियो बनाती नजर आ रही है। जैसे ही लड़की की मां को इसकी भनक लगती है, वह उसके पास पहुंच जाती है।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के पास पहुंचकर उसकी मां जो करती है, वैसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। लड़की की मां का एक्शन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आप देख सकते हैं कि ट्रेन की गेट पर खड़े होकर अपनी बेटी को रील्स बनाता देख मां को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद मां सीधा अपनी बेटी के पास पहुंचकर उसके बाल पकड़ती है और उसे खींचकर अंदर ले आती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि मां अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर देती है। वह उसके बाल पकड़कर उसके गालों पर थप्पड़ की बरसात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां की पिटाई के बाद बेटी चुपचाप जाकर अपनी सीट पर बैठ जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि मां ने सही किया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मां को ऐसे पीटना नहीं चाहिए था। वीडियो को saiba__19 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article