वायरल न्यूज़

Viral: आंसर शीट में छात्र ने लिखी ऐसी-ऐसी चीज, कॉपी चेक करने के बाद कोमा में चला गया टीचर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 04:29 PM IST

Viral News: एक छात्र की आंसर शीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस ​आंसर शीट को देखकर आपका हंसते-हसते पेट फूल जाएगा। आंसर शीट में छात्र ने ऐसी-ऐसी चीज लिखी थी, जिसे पढ़कर टीचर कोमा में चला गया।

Image

वायरल आंसर शीट (इंस्टाग्राम)

Viral News: जब हमारे एक्जाम आते हैं तो हमारी हालत खराब हो जाती है। बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं, जो जवाब न आने पर आंसर शीट में कुछ भी लिखकर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक छात्र की आंसर शीट वायरल हो रही है। इस आंसर शीट में छात्र ने ऐसी-ऐसी चीज लिखी है, जिसे पढ़कर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। आप शायद यह जानना चाह रहे होंगे कि कॉपी चेक करते समय टीचर का क्या रिएक्शन था।

आंसर सीट देखकर पकड़ लेंगे माथा

बता दें कि कॉपी चेक करने के बाद टीचर तो कोमा में चला गया। उसने छात्र को एक्जाम में जीरो नंबर दिए। छात्र की यह आंसर शीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आपका भी इस आंसर शीट को देखकर हंसते-हसते पेट फूल जाएगा। आंसर शीट को देखकर आप यह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि छात्रों के पास ऐसा दिमाग आता कहां से है। देखें तस्वीर-

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि छात्र ने आंसर शीट में जो बातें लिखी हैं, वह सामान्य तौर पर कोई भी शख्स नहीं सोच सकता। छात्र की आंसर शीट को fun ki life नाम के इंस्टाग्राम अकाउंंट से शेयर किया गया है। शीट से पता चलता है कि एक्जाम में 'भाखड़ा नागल परियोजना' से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इसके बाद छात्र इसका आंसर लिखना शुरू करता है। सबसे पहले वह लिखता है कि भाखड़ा नागल डैम सतलज नदी पर बना है। इसके बाद वह आंसर में सरदार पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू, टाटा-बाय बाय, गुलाब की खेती, चीनी, जर्मनी, लंदन और वर्ल्ड वार सारी चीजें घुसा देता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article