वायरल न्यूज़

Viral: 'भैया' बोले जाने से इस कदर परेशान था ऑटो ड्राइवर, अपनी गाड़ी में चिपका दिया अनोखा नोटिस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2024, 02:11 PM IST

Viral News: तस्वीर में ऑटो के भीतर चिपकाया गया एक नोटिस दिख रहा है। इस नोटिस को ऑटो ड्राइवर ने यात्रियों के लिए चिपकाया है। इसमें उसने यात्रियों से खुद को भैया न बोले जाने की अपील की है।

Image

ऑटो ड्राइवर (ट्विटर)

Viral News: आपने भी ऑटो से सफर करते समय ड्राइवर को 'भैया' ही बोला होगा। ज्यादातर लोग ऑटो वाले को 'भैया' कहकर ही बुलाते हैं। दूसरी तरफ एक ऑटो ड्राइवर खुद को 'भैया' बुलाए जाने से इस कदर परेशान हुआ कि उसने अपनी गाड़ी में एक अजीबोगरीब नोटिस चिपका दिया। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने से लोग हैरान हैं। ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में ऐसा नोटिस चिपकाया जिसमें लिखा था कि उसे भैया न बोला जाए। इसके साथ ही ड्राइवर ने यह भी लिखवाया कि उसे क्या बोला जा सकता है।

ऑटो ड्राइवर ने चिपकाया अनोखा नोटिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। एक्स पर @nayascrackhouse नाम के अकाउंट से यह पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की गई है, जो किसी ऑटो के अंदर की है। इस तस्वीर में ऑटो के भीतर चिपकाया गया एक नोटिस दिख रहा है। इस नोटिस को ऑटो ड्राइवर ने यात्रियों के लिए चिपकाया है। इसमें उसने यात्रियों से खुद को भैया न बोले जाने की अपील की है। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा है कि उसे क्या बोल सकते हैं। देखें तस्वीर-

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के पीछे अंग्रेजी में लिखवाया हुआ है, 'सुरक्षित दूरी बनाए रखें.. कृपया 'भैया' कहकर ना बुलाएं।' इसके साथ ही उसने लिखवाया हुआ है, 'आप मुझे भाई, दादा, बॉस या ब्रदर कहकर बुला सकते हैं।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर ने मजाक-मजाक में लिखा, 'भैया बोलकर लोग ऑटो ड्राइवर की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑटो ड्राइवर का अपना स्वैग है!'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article