Ajab Gajab News: सनकपन की भी हद होती है। एक सनकी ने अपने साथ-साथ अपने पड़ोसियों को भी मुसीबत में डाल दिया था। दरअसल, इस शख्स को अपना घर सजाना था तो इसने अपने पूरे घर को जिंदा ग्रेनेड बमों से सजा दिया। पड़ोसियों को यह बात पता चली तो उनकी हालत खराब हो गई। सारे ग्रेनेड जिंदा थे और कभी भी फट सकते थे। अगर ऐसा होता तो वह घर तो उड़ता ही। साथ ही साथ आस-पास के घरों को भी अपना निशाना बना लेता। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया।
जिंदा बमों से सजाया अपना घर
घटना ब्रिटेन के कॉर्नवाल की बताई जा रही है। यहां रहने वाले एक सनकी शख्स को अपना घर सजाना था। जहां लोग अपने घरों को कैंडल, लाइट्स, झूमर और गुब्बारों से सजाते हैं। वहीं इस सनकी शख्स ने अपने घर को सजाने के लिए बाजार से कुछ जिंदा ग्रेनेड बमों का इंतजाम किया। इसके बाद इन बमों को डेकोरेशन के मकसद से वह अपने घर लेकर आया। हालांकि, उसे यह नहीं पता था कि सारे ग्रेनेड जिंदा थे। वह कभी भी फट सकते थे।
बुलानी पड़ी बम स्क्वायड की टीम
जब शख्स ने सारे बमों को सजावट के तौर पर अपने घर में लगाना शुरू किया और इन्हें घर की दीवार, आंगन और छत के ऊपर सेट कर दिया तो यह सब देख पड़ोसियों की हालत खराब हो गई। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि ये सारे जिंदा बम थे। इससे उनके होश ही उड़ गए और लोग अपने घरों से निकल-निकलकर भागने लगे। इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन किया और पूरी बात पुलिस को बताई। इसके बाद आनन-फानन में बम स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। बम स्क्वायड की टीम ने सभी जिंदा बमों को नष्ट किया।
