वायरल न्यूज़

Viral Video: पहले पेट पूजा, फिर होगी पूछताछ...पकड़ा गया चोर तो ग्रामीणों ने पीटने के बजाय खिलाई रोटी-मछली

Viral Video: बिहार के एक गांव में चोरी की नीयत से घुसे शख्स को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने चोर की धुनाई करने के बजाय उसे जमीन पर बिठाया और खाने के लिए रोटी, मछली और पानी दिया।

Image

ग्रामीणों ने चोर को खिलाया खाना (तस्वीर साभार- @byomkesbakshy)

Viral Video: अक्सर आपने सुना या देखा होगा कि जब कोई चोर चोरी (Chori Video) करते हुए पकड़ा जाता है, तो गुस्साए लोग उस पर टूट पड़ते हैं और कानून हाथ में ले लेते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने 'अतिथियों' के साथ-साथ 'चोरों' के प्रति भी बिहार के लोगों के अनोखे नजरिए को सामने ला दिया है। यहां ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ने के बाद न तो उसे लाठी-डंडों से पीटा और न ही उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि प्यार से बैठाकर उसे भरपेट खाना खिलाया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लाल रंग की टी-शर्ट और गले में गमछा डाले जमीन पर बैठा हुआ है। वह बेहद डरा-सहमा हुआ और आंखों में आंसू लिए रोटी और मछली खाता नजर आ रहा है। पास में ही एक पॉलिथीन में खाना रखा है और गांव के लोग उसे घेरे खड़े हैं। जब वीडियो बना रहा शख्स ग्रामीणों से पूछता है कि आपके यहां चोरी करने आया था, तो आप लोग क्या कर रहे हैं? इस पर एक सफेद पगड़ी पहने बुजुर्ग ग्रामीण बड़ी सादगी और मुस्कान के साथ जवाब देते हैं कि चोरी कर लिया तो क्या करें? इसका नसीब देखो! अब मारेंगे नहीं तो क्या करेंगे? अगर यह भूखा मर जाएगा तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? कुछ हो जाएगा तो क्या होगा? इसलिए पहले इसे खाना खिला रहे हैं, पानी पिला रहे हैं... खाना खाने के बाद आराम से बात करेंगे। देखें वीडियो...

    चोर का अनोखे अंदाज में स्वागत...

    वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी मुस्कुराते हुए कहता नजर आता है कि हमारे बिहार में आज भी इंसानियत जिंदा है। पहले खाना-पीना खिलाएंगे, पानी पिलाएंगे... फिर अगर सही-सही बात नहीं बताएगा, तो आगे की कार्रवाई होगी। चोर खाना खाते समय काफी भावुक नजर आता है और ग्रामीणों द्वारा दिए गए पानी के ग्लास से पानी पीता है। गांव वालों का यह रवैया देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को byomkesbakshy नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कानून हाथ में लेने से बेहतर है कि पहले इंसानियत दिखाई जाए। भूखे पेट इंसान कुछ भी कर सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार की मेहमाननवाजी का कोई जवाब नहीं, चोर को भी भूखा नहीं सोने देते। तो इस पहल पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article