वायरल न्यूज़

शेरनी ने जकड़ा पैर, जमीन पर लेटा रहा शख्स... वीडियो में देखें कैसे 30 मिनट तक मौत के मुंह में रहकर बची जान!

Viral Video: गुजरात के गिर में एक व्यक्ति अचानक शेरनी के सामने आ गया और शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। शख्स बिना हिले-डुले शांत लेटा रहा, जबकि पास खड़े लोग दूर से चिल्लाकर उसे बचाने और शेरनी का ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहे।

Image

मौत को छू कर वापस आया शख्स (तस्वीर साभार- @saurav_paswan2)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों (Animal Video) और इंसानों के आमने-सामने आने के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन गुजरात से सामने आया हालिया वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। यहां एक शख्स अचानक एशियाई शेरनी के सामने आ गया और देखते ही देखते शेरनी ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया। सामने आए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जमीन पर लेटा हुआ है और उसके ठीक ऊपर शेरनी बैठी हुई है। शेरनी ने उसके पैर और निचले हिस्से को अपने पंजों में जकड़ रखा है। इस दौरान शख्स बिल्कुल स्थिर रहने की कोशिश करता है, क्योंकि जरा सी हलचल भी शेरनी को आक्रामक बना सकती थी।

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने दूर से ही शोर मचाना शुरू कर दिया ताकि शेरनी का ध्यान भटकाया जा सके। वीडियो में लोगों की घबराहट और चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है। लोग गाड़ियों और लाठियों की मदद से शेरनी को डराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शेरनी शख्स को छोड़ने को तैयार नहीं थी। लगभग 30 मिनट तक यह 'जिंदगी और मौत' का खेल चलता रहा। शख्स ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय देते हुए कोई अचानक प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे शेरनी ने उस पर कोई जानलेवा हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों के लगातार शोर मचाने और वाहनों के हॉर्न की आवाज से आखिरकार शेरनी थोड़ा पीछे हटी। इसी मौके का फायदा उठाकर वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। वहीं, वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी कोई खूंखार जानवर जैसे शेर या तेंदुआ सामने आ जाए, तो भागने की गलती बिल्कुल न करें। भागने पर जानवर आपको शिकार समझकर हमला कर देता है। शख्स की शांति और बिना हलचल किए लेटे रहने की समझदारी ही उसकी जान बचाने में सबसे मददगार साबित हुई। एक्स पर इस वीडियो को saurav_paswan2 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article