वायरल न्यूज़

Video: अंग्रेजी में लिखे नाम को महिला ने इतने फनी अंदाज में पढ़ा, उसका पति भी नहीं कंट्रोल कर पाया हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 6, 2023, 05:03 PM IST

Funny Video: इस फनी वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अंग्रेजी में लिखे दुकान के नाम को ऐसे पढ़ती है कि खुद उसके पति की हंसी छूट जाती है।

Image

महिला का फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो
  • महिला का वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
  • महिला ने फनी अंदाज में बोला अंग्रेजी नाम

Funny Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो एक महिला और उसके पति से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ किसी मार्केट में गई होती है। इस दौरान एक दुकान का नाम अंग्रेजी में लिखा होता है। महिला के पति उस दुकान का नाम अपनी पत्नी से बोलने के लिए कहते हैं। इसके बाद महिला बहुत ही फनी अंदाज में दुकान का नाम लेती है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

महिला अंग्रेजी में लिखे दुकान का नाम जिस फनी अंदाज में लेती है, उसे सुनकर खुद महिला के पति की हंसी छूट जाती है। आप भी महिला द्वारा लिए गए दुकान का नाम सुनकर शायद ही अपनी हंसी रोक पाएंगे। इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख और शेयर कर रहे हैं। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। महिला इतने फनी अंदाज में अंग्रेजी में लिखे दुकान का नाम पढ़ती है कि सुनते ही लोगों को हंसी आ जा रही है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पति उससे पूछते हैं कि सामने दिख रही दुकान के बोर्ड पर उसका क्या नाम लिखा है? इस पर महिला अंग्रेजी में लिखे नाम को पढ़कर बताती है। महिला कहती है कि वहां 'अंटी की इंडिया' लिखा हुआ है। यह सुनते ही महिला के पति की हंसी छूट जाती है। इसके बाद वह महिला को करेक्ट करते हुए कहता है कि बोर्ड पर 'एंटीक इंडिया' लिखा हुआ है। इसके बाद महिला भी हंसने लगती है और कहती है कि वह जो बोल रही है, वही ठीक है। हालांकि, जब वह दुकान के नाम को एक बार फिर ध्यान से देखती है तो खुद ही हंस पड़ती है। वीडियो को shivamadhu_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article