Agnipareeksha Video: रावण की कैद में रहने के बाद माता सीता जब भगवान श्रीराम के साथ आयोध्या लौटी थीं। तब उनको अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा था। दरअसल, उनकी पवित्रता को लेकर समाज के एक वर्ग में संदेह जताया गया। जब भगवान राम को यह बात पता चली तो प्रजा की कल्याण के लिए उन्होंने सीता माता को अग्निपरीक्षा देने के लिए कहा था। इसके बाद सीता मां ने अग्निपरीक्षा दी थी। कुछ इसी तरह की एक अग्निपरीक्षा तेलंगाना के शख्स को देनी पड़ी है। इसका वीडियो देखकर आप कांप जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स पर अपने भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा। इसके बाद शख्स को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा। दरअसल, आरोप लगने के बाद पंचायत के साथ-साथ शख्स के भाई ने उसे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अग्निपरीक्षा देने को कहा। इसके तहत शख्स को धधकते कोयले से गुजरना पड़ा और उसमें से एक लोहे की रॉड को निकालना था। तेलंगाना की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखें वीडियो-
तेलंगाना के मुलुग गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही बवाल मच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को अपनी वफादारी साबित करने के लिए 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना पड़ा। दरअसल, शख्स पर आरोप था कि उसका अपनी भाभी से चक्कर चल रहा है। इसके बाद पंचायत ने शख्स को फरमान सुनाया कि वह धधकते कोयले में रखा लोहे का रॉड अपने हाथ से उठाए और कोयले से होकर जाए। आप देख सकते हैं कि युवक सुलगते अंगारों के आसपास पहले परिक्रमा करता है। इसके बाद आग में उतर जाता है।
