वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के साथ अचानक एक लड़की चढ़ गई घोड़ी पर, करने लगी ऐसी हरकतें देखकर हैरान रह गए बाराती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 7, 2023, 10:28 AM IST

Dulha Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर आ रहा है। इस बीच अचानक एक लड़की उसकी घोड़ी पर चढ़ जाती है। वह घोड़ी पर खड़े होकर डांस करने लगती है। अंत में वह नीचे गिरने लगती है तो दूल्हे को पकड़ लेती है। इसके बाद बहुत फनी मोमेंट होता है।

Image

दूल्हे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़ी से बारात ले जा रहा था दूल्हा
  • अचानक एक लड़की आकर चढ़ी घोड़ी पर
  • घोड़ी पर खड़े होकर करने लगती है डांस

Dulha Video: सोशल मीडिया के पर शादी के लाखों वीडियो मौजूद हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे हैं, जो काफी मजेदार हैं। इन वीडियो के अलावा भी रोजाना हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। शादी के पूरे सीजन में कई फनी और दिल छूने वाले वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है। हाल ही में शादी का एक बेहद फनी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दूल्हे से जुड़ा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर जा रहा होता है। वह बड़े इत्मीनान से घोड़ी पर बैठा होता है। दूसरी तरफ बाराती डांस कर रहे होते हैं। इस पल को दूल्हा अच्छे से एन्जॉय कर रहा होता है। इसी बीच अचानक एक लड़की आकर घोड़ी पर चढ़ जाती है। जब लड़की घोड़ी पर चढ़ती है तो दूल्हे को यकीन नहीं होता है। हालांकि, वह इस दौरान भी आराम से घोड़ी पर बैठा रहता है। तभी लड़की घोड़ी पर ही खड़े-खड़े डांस करने लगती है। देखें वीडियो-

अचानक डांस करते-करते लड़की के पैर लड़खड़ा जाते हैं और वह नीचे गिरने लगती है। इसके बाद वह तपाक से दूल्हे की गर्दन पकड़ लेती है। जैसे ही लड़की दूल्हे की गर्दन पकड़ती है। दूल्हा बेचारा भी पलट जाता है। वीडियो में यह पल काफी फनी लगता है। देखने में दूल्हा काफी सीधा लग रहा है। यह तो गनीमत होती है कि वहां मौजूद कुछ लोग तुरंत ही दूल्हे को पकड़ लेते हैं और उसे नीचे गिरने से बचा लेते हैं। आप देख सकते हैं कि इस पूरी घटना के दौरान दूल्हे का मुंह शर्म से लाल हो जाता है। यह दूल्हे के लिए बहुत एंबैरसिंग मोमेंट होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article