वायरल न्यूज़

Video: बेवफा से इंतकाम! नौकरी से लौटे फौजी पति ने देखा- गैर मर्द के साथ रोमांस कर रही पत्नी, ग्रेनेड से उड़ाया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 20, 2023, 06:51 PM IST

Viral Video: फौजी पति को दिखाई देता है कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ रोमांस कर रही है। इसके बाद फौजी पति अपनी पत्नी और उसके आशिक को सबक सिखाने की सोचता है। वह सीधा दोनों के ऊपर ग्रेनेड फेंक देता है।

Image

बेवफा पत्नी पर फेंका ग्रेनेड (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फौजी पति नौकरी से लौटा था घर
  • दूसरे के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी
  • गुस्से में फेंक दिया ग्रेनेड

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो सुर्खियां बटोरता है। कुछ वीडियो लोगों को हैरान करते हैं तो कई वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो पत्नी की बेवफाई से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फौजी पति काफी टाइम बाद अपने घर वापस आता है। इसके बाद वह जैसे ही घर में प्रवेश करता है। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ जाते हैं।

गैर मर्द के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी

घर का दरवाजा खोलते ही फौजी पति को दिखाई देता है कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ रोमांस कर रही थी। इसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वहीं पत्नी और उसका आशिक अचानक आए फौजी पति को देखकर दंग रह जाते हैं। इसके बाद फौजी पति दोनों को सबक सिखाने की सोचता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति सीधा दोनों पर ग्रेनेड फेक देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में यह नजारा बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। पत्नी की बेवफाई से पति इतना नाराज होता है कि सीधा अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर ग्रेनेड फेक देता है। हालांकि इसके बाद यह नहीं दिखता है कि ग्रेनेड फटा या नहीं, लेकिन पति के इतने खौफनाक इंतकाम ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(फिलहाल टाइम्स नाऊ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हो सकता है कि यह किसी फनी वीडियो का पार्ट हो।)

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article