वायरल न्यूज़

Video: मम्मी को साफ करते देखा बर्तन! बच्चे ने साबुन लिया और महंगे लैपटॉप को धो डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 09:34 AM IST

Viral Video: मम्मी को बर्तन धोते देखकर बच्चे के दिमाग में आया होगा कि क्यूं न गंदा दिख रहे लैपटॉप को भी साफ कर दिया जाय। इसके बाद शॉवर चलाकर उसने लैपटॉप को साबुन और पानी से धो डाला।

Image

बच्चे ने धोया लैपटॉप (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे का क्यूट वीडियो आया सामने
  • पानी से धो डाला महंगा लैपटॉप
  • वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Viral Video: कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि क्या करना है क्या नहीं। वह बस अपनी मर्जी से जो मन होता है, वह काम करते रहते हैं। कई बार वह महंगे से महंगा सामान तोड़-फोड़ देते हैं। हालांकि, वह कितना भी नुकसान कर दें लेकिन उन पर गुस्सा नहीं आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा महंगा लैपटॉप साबुन-पानी से धुलता नजर आ रहा है। दरअसल, बच्चे ने अपनी मम्मी को बर्तन धोते देखा था।

बच्चे ने पानी से साफ किया लैपटॉप

मम्मी को बर्तन धोते देखकर बच्चे के दिमाग में आया होगा कि क्यूं न गंदा दिख रहे लैपटॉप को भी साफ कर दिया जाय। जब मम्मी घर पर नहीं थीं तो बच्चा लैपटॉप उठा लाया। इसके बाद शॉवर चलाकर उसने लैपटॉप को साबुन और पानी से धो डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोगों को बच्चे की यह हरकत क्यूट लग रही है। वीडियो को फेसबुक पर एक यूजर ने शेयर किया। वीडियो चीन का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने पिता के लैपटॉप को अच्छे से रगड़-रगड़ कर साफ कर रहा है। बता दें कि वीडियो में दिख रहा लैपटॉप एप्पल का मालूम पड़ रहा है, जो काफी महंगा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा एक प्लास्टिक के टब में पानी भरकर उसमें साबुन का झाग मिलाता है और फिर लैपटॉप को उसी में डुबा देता है। बच्चे ने शायद सोचा होगा कि साफ लैपटॉप देखकर उसके मम्मी-पापा खुश हो जाएंगे। फिलहाल, घर में मौजूद किसी सदस्य ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article