वायरल न्यूज़

Video: जयमाला के बीच जीजा के बगल में जाकर बैठ गई साली, कर डाली ऐसी डिमांड दुल्हन भी रह गई हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 01:48 PM IST

Jija Sali Video: वीडियो में एक साली दिखाई दे रही है, जो जयमाला के दौरान अपनी दीदी और होने वाले जीजा के पास पहुंंच जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह होती है कि वह जीजा के बिल्कुल बगल में बैठ जाती है और उनसे बहुत ही अनोखी डिमांड कर देती है।

Image

जीजा साली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीजा-साली का वीडिया हुआ वायरल
  • जीजा से अनोखा डिमांड करती है साली
  • आंखें फाड़कर देखती रहती है दुल्हन

Jija Sali Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारत की शादियों में कई सारे रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। शादी के दौरान सबसे ज्यादा मस्ती दुल्हन की बहन और दूल्हे का भाई करते हैं। जहां दुल्हन की बहन अपने नए-नवेले जीजा से तरह-तरह की डिमांड करती है। वहीं दूल्हे का भाई अपने दोस्तों के संग मिलकर दुल्हन और उनकी बहनों के साथ मजेदार छेड़छाड़ करता नजर आता है। जीजा और साली के बीच होने वाला हंसी-मजाक कई मजेदार पल लाता है।

जीजा-साली का वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो साली और जीजा से जुड़ा है। वीडियो में एक साली दिखाई दे रही है, जो जयमाला के दौरान अपनी दीदी और होने वाले जीजा के पास पहुंंच जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह होती है कि वह जीजा के बिल्कुल बगल में बैठ जाती है और उनसे बहुत ही अनोखी डिमांड कर देती है। इसके बाद वहां पर जो माहौल बनता है, वह देखने लायक होता है। दरअसल, साली अपने जीजा के पास बैठकर डांस करने लगती है। देखें वीडियो-

जीजा के पास बैठकर साली बहुत ही मजेदार डांस करती है और मस्ती के मूड़ में नजर आती है। वह अपने नए नवेले जीजा से खुद को बुलेट पर घुमाने की डिमांड करती है। हालांकि, यह बैकग्राउंड में चल रहे गाने का बोल होता है। जीजा-साली का यह मजेदार वीडियो photoshoot_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article