Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन की खिड़की से चोर यात्रियों के सामान छीन ले जाते हैं। आजकल मोबाइल छीनने की घटना काफी बढ़ी है। दरअसल, जो यात्री खिड़की पर बैठे होते हैं, वो फोन चलाने में इतने तल्लीन होते हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि खिड़की से कोई चोर उनका फोन छीनकर भी जा सकता है। हालांकि, जब उनके साथ ऐसी घटना घट जाती है तो पछताने के सिवा कुछ बचता नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रेलवे पुलिसकर्मी एक महिला यात्री को जरूरी सबक देता दिख रहा है।
महिला यात्री को मिला सबक
वायरल वीडियो देखकर जहां एक तरफ अधिकतर लोग रेलवे पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं महिला यात्री को भी ध्यान से यात्रा करने की नसीहत दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला यात्री ट्रेन की खिड़की वाली सीट पर बैठी है। वह अपने फोन में इतनी मगन है कि उसे आस-पास का कुछ अता-पता नहीं है। इसी बीच एक रेलवे पुलिस अधिकारी की नजर महिला यात्री पर पड़ती है। इसके बार रेलवे पुलिस अधिकारी महिला यात्री को सबक देने के लिए उसके पास पहुंच जाते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि रेलवे पुलिसकर्मी महिला यात्री से झटके में उसका फोन छीन लेते हैं। जैसे ही महिला यात्री को अहसास होता है कि उसका फोन छीना जा चुका है, उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। हालांकि, अगले ही पल उसे नजर आता है कि ऐसा एक रेलवे पुलिसकर्मी ने किया है। तब जाकर महिला यात्री की जान में जान आती है। इसके बाद रेलवे पुलिसकर्मी महिला यात्री को अपना फोन ध्यान से चलाने की नसीहत देते हैं। इस वीडियो को choudhary0409 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग रेलवे पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'महिला यात्री को लापरवाही ना करने की सीख देने के लिए। ऑफिसर ने दिया सटीक संदेश। सुरक्षा के लिए सब फोर्स हैं किंतु स्वयं भी जागरूक रहना होगा सतर्क रहना होगा तभी किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकता है।'
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
