वायरल न्यूज़

OMG: गजब है यह गांव, चलते-चलते कहीं भी सो जाते हैं लोग, हफ्तों तक पड़े रहते हैं एक ही जगह

Ajab Gajab News: दावा किया जाता है कि इस गांव में एक अजीबोगरीब बीमारी है। इस बीमारी से तकरीबन गांव का हर शख्स पीड़ित है। 'स्‍लीपी हॉलो' नाम से जाना जाने वाले इस गांव का हाल कुछ ऐसा है कि आपको यहां-वहां लोग सड़कों पर सोते दिख जाएंगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

Ajab Gajab News: दुनिया में बहुत सारी अनोखी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। अगर आपको नींद आती है तो आप ज्यादा से ज्यादा 7-8 घंटे सोते होंगे। ऐसा कभी-कभी ही होता है कि लोग 7-8 घंटे से ज्यादा सोते हैं। दूसरी तरफ दुनिया का एक बेहद ही अनोखा गांव है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि वहां के लोग चलते-चलते अचानक कहीं भी सो जाते हैं।

आपको बताते हैं इस अनोखे गांव के बारे में

दुनिया का सबसे अनोखा यह गांव कजाकिस्‍तान में मौजूद है। कजाकिस्‍तान के इस अनोखे गांव का नाम कलाची है। दावा किया जाता है कि इस गांव में एक अजीबोगरीब बीमारी है। इस बीमारी से तकरीबन गांव का हर शख्स पीड़ित है। 'स्‍लीपी हॉलो' नाम से जाना जाने वाले इस गांव का हाल कुछ ऐसा है कि आपको यहां-वहां लोग सड़कों पर सोते दिख जाएंगे। यहां तक दावा यह किया जाता है कि लोग एक बार सोने के बाद हफ्तों तक उठते नहीं हैं।

Sleeping Man

प्रतीकात्मक तस्वीर1 (iStock)

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अनोखी समस्या का मुख्य कारण यहां का दूषित पानी है। गांव के पानी में कार्बन मोनो-ऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा है। इसी के प्रभाव में आकर लोगों को जमकर नींद आती है। बताया जाता है कि पानी में कार्बन मोनो-ऑक्साइड यूरेनियम खदान से आया है।

Sleep at bike

प्रतीकात्मक तस्वीर2 (iStock)

कई बार लोग सो जाते हैं बीच सड़क

यहां के लोग सोने से काफी ज्यादा परेशान भी हैं। यहां तक कि लोग कई बार बीच सड़क पर ही सो जाते हैं और कई दिनों तक सोते रहते हैं। जब वह नींद से जागते हैं तो उन्हें याद नहीं रहता कि कैसे और कितने से वह सो रहे हैं। दरअसल, गहरी नींद में जाने पर उनका दिमाग सुन्न हो जाता है और वो सपनों में चले जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article