वायरल न्यूज़

Viral Video: राक्षस जैसी हंसी वाला सब्जीवाला... पूरे गांव वालों में डर! वीडियो इंटरनेट पर वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय एक सब्जी बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह राक्षस जैसी हंसी के साथ सब्जी बेचता नजर आ रहा है। इसके सब्जी बेचने का यह अनोखा अंदाज देखकर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं।

Image

रावण जैसी हंसी हंसकर बेच रहा था सब्जी (फोटो: X/@Rubelalikhan0 )

आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव है। यह एक ऐसा माध्यम है, जहां पर हर रोज सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। हां, ये बात अलग है कि सारे वीडियो वायरल नहीं होते हैं। इन सैकड़ों वीडियो में कुछ ही ऐसे होते हैं। जो यूजर्स के बीच वायरल हो जाते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो बिल्कुल अनोखा है। यह वीडियो एक सब्जी बेचने वाले का है। जो गांव की गलियों में सब्जी बेचने आया है। उसने ठेले पर सब्जी रखी हुई है।

इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देख किए कई मजेदार कमेंट्स

सब्जीवाले के हाथ में एक माइक है और ठेले पर एक स्पीकर रखा हुआ है। सब्जीवाले का सब्जी बेचने का तरीका सबसे अलग है। वह सब्जियों का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि वह माइक में सबसे पहले राक्षस जैसी हंसी हंस रहा है। उसके बाद वह कहता है "ए नारी...नारी, बाहर निकल, सब्जी खत्म हो गई। ओ नारी बाहर निकल सब्जी खत्म हो गई।" इसके बाद वह फिर से रावण की हंसी हंसता है। सोशल मीडिया पर 20 सेकंड के इस वीडियो को @Rubelalikhan0 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'देखा है कभी ऐसा सब्जी बेचने वाला को, पूरा गांव डरा हुआ है इससे।' लिखा हुआ है।

पहले यूजर ने लिखा: "कहते हैं कि आपके अंदर बेचने की कला है तो आप कुछ भी बेच सकते हैं इस बंदे ने अपनी बेचने के कला को उजागर करते हुए लोगों को इकट्ठा करने का यूनिक तरीका अपनाया है", दूसरे यूजर ने लिखा: "राक्षस ही है, नारियों सतर्क रहें", तीसरे ने लिखा: "यह सब्जी बेच रहा है या रामलीला की प्रैक्टिस कर रहा है।" वहीं पर चौथे यूजर ने लिखा: "शाम तक इसकी सब्जी पका बिक जाएगी। ऐसे कम ही कलाकार होते हैं जो इतने बेहतरीन तरीके से बोल कर अपना विज्ञापन करते हैं।" इस वीडियो को अब तक 54 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article