वायरल न्यूज़

VIDEO: ये तो हद है भाई....भैंसे का जबरन आइब्रो बना रहे थे दो युवक, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या-क्या देखने पड़ेगा'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 09:09 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस पड़ेंगे। इस वीडियो में दो लड़कों जबरन एक भैंस को पकड़कर उसका आईब्रो बना रहे हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

लड़कों ने बनाया भैंसे का आईब्रो (Image Credit : kemcho_gujrati/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों ने बनाया भैंस का आईब्रो
  • भैंस ने भी दिखाई दिलचस्पी
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Boys Making Buffalo Eyebrows Viral Video: लोग अपने मजे के लिए अब जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं, उनके साथ भी वे मस्ती करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में लड़के भैंस के साथ कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में ये दोनों लड़के एक भैंसे का आईब्रो बना रहा हैं। जी हां, सुनकर ही मजा आ गया न, अब सोचिए जब आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपका क्या हाल होने वाला है? ऐसे में इंटरनेट पर भैंसे के आईब्रो का यह वीडियो गर्दा मचा रहा है। आलम ये है कि यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

लड़कों ने बनाया भैंसे का आईब्रो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कतई बवाल मचा दिया भाई ने। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे भाई.. थोड़ा रहम करो, हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगा। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article