वायरल न्यूज़

VIDEO: बाहर बच्चों को झूला झूलते देखा तो पोता लगा रोने, बच्चे को चुप कराने के लिए दादाजी ने ट्रेन में ही कर दिया जुगाड़

ट्रेन में झूला झूलने के लिए रो रहे बच्चे को चुप कराने के लिए बच्चे के दादाजी ने ऐसा अनोखा जुगाड़ लगाया कि बच्चे के चेहरे पर अगले ही पल एक प्यारी सी मुस्कान आ गई।

Image

ट्रेन में पोते को झूला झूलाते उसके दादाजी (X/@SaffronChargers)

बच्चों की छोटी-छोटी जिद कभी-कभी बड़ों के लिए बड़ा ही चैलेंज बन जाता है। खासकर जब बच्चा किसी चीज को देखकर उसे तुरंत पाने की जिद करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें एक छोटा बच्चा ट्रेन में सफर के दौरान झूला झूलने की जिद करने लगता है लेकिन उसके दादा ने ऐसा प्यारा जुगाड़ लगाया कि बच्चा कुछ ही देर में खुश हो गया।

ट्रेन के बाहर बच्चों को झूला झूलते देखा

दरअसल, बच्चा अपने परिवार के साथ ट्रेन से सफर कर रहा था। सफर के दौरान एक जगह ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। इसी दौरान बच्चे की नजर रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में झूला झूल रहे कुछ बच्चों पर पड़ी। वहां पेड़ों से रस्सी के झूले बंधे हुए थे और बच्चे मजे से झूल रहे थे। यह देखकर बच्चे का भी मन झूला झूलने का करने लगा। उसने तुरंत दादा से झूले की जिद शुरू कर दी। जब उसे झूला नहीं मिला तो वह रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज से ट्रेन में बैठे दूसरे यात्रियों को भी परेशानी होने लगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दादा ने लगाया गजब का जुगाड़

पोते को रोता देखकर दादा से भी रहा नहीं गया। उन्होंने बच्चे को चुप कराने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। दादा ने अपने गमछे को ट्रेन की सीट के पास लगी चेन से बांध दिया और उसे एक छोटा सा झूला बना दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पोते को उस झूले में बैठाया और धीरे-धीरे उसे झुलाने लगे। बच्चे के लिए यह किसी असली झूले से कम नहीं था। कुछ ही पल में उसका रोना बंद हो गया और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चा झूले का आनंद लेने लगा और दादा भी उसे प्यार से झुलाते रहे। इस छोटे से पल ने ट्रेन में मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया।

दादा-पोते का प्यारा रिश्ता

इस वायरल वीडियो (Viral Video) की सबसे खास बात सिर्फ दादा का जुगाड़ नहीं, बल्कि पोते के लिए उनका प्यार है। बच्चे की खुशी के लिए उन्होंने बिना किसी बड़ी चीज के एक छोटा सा इंतजाम कर दिया। दादा का यह प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो देखकर कई लोग अपने बचपन और दादा-दादी के साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers के नाम से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article