सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के जुगाड़ और अनोखे कारनामे देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी आती है, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है तो वहीं कुछ को देखकर लोग सोच में भी पड़ जाते हैं कि आखिर किसी के दिमाग में ऐसा आइडिया आया कैसे। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने अपनी स्कूटी को कुछ इस तरह मॉडिफाई किया कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
पंजाब का बताया जा रहा यह Video
वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Kapil_Jyani_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि पंजाब में गाड़ियों को मॉडिफाई करने का अलग ही क्रेज है। लड़के को Low Rider का शौक था, इसलिए कार की जगह उसने अपनी स्कूटी को ही Low Rider बना डाला।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
जमीन से चिपकी नजर आई स्कूटी
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि स्कूल यूनिफॉर्म पहना एक लड़का स्कूटी चलाता नजर आ रहा है। पहली नजर में स्कूटी देखने से सामान्य लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसकी तरफ जाता है, असली ट्विस्ट दिखाई देता है। स्कूटी को इतना नीचे मॉडिफाई किया गया है कि उसका निचला हिस्सा जमीन से लगभग चिपका हुआ नजर आता है। स्कूटी का हैंडल भी आमतौर पर दूसरी स्कूटी के हैंडल्स से थोड़ा नीचे दिख रहा है। स्कूटी को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे जमीन से चिपका कर चलाने के लिए तैयार किया गया हो। आसपास मौजूद लोग भी इस अजीबोगरीब मॉडिफिकेशन को देखकर हैरान नजर आते हैं।
लोगों को याद आया Low Rider कल्चर
Low Rider का कॉन्सेप्ट खास तौर पर कारों के मॉडिफिकेशन से जुड़ा रहा है। इसमें वाहन को काफी नीचे किया जाता है, जिससे उसका लुक लग्जरी गाड़ियों की तरह दिखाई देता है लेकिन यहां युवक ने इसी स्टाइल को स्कूटी पर आजमाने की कोशिश की है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे गजब का जुगाड़ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भाई ने कार का सपना स्कूटी से ही पूरा कर लिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
