वायरल न्यूज़

Video: एक-दो नहीं गले में दर्जनों जहरीले सांप लटकाकर बीच बाजार पहुंच गया युवक, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 9, 2023, 04:36 PM IST

Snake Video: देखा जा सकता है कि एक युवक दर्जनों सांपों को अपनी गर्दन में लपेटकर बीच-बाजार निकल जाता है। शख्स बहुत ही बेतरतीब तरीके से जहरीले सांपों को अपनी गर्दन में लटकाया होता है। जो सांप नीचे गिर जाता है। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर वापस शख्स के गले में लपेट देते हैं।

Image

सांप का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा
  • जहरीले सांपों के साथ कर रहा था खिलवाड़
  • बीच बाजार गर्दन में सांप लपेट निकल पड़ा

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले जहरीले जीवों में से एक होते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जो टीवी में सांप को देखकर डरने लगते हैं। सोचिए अगर सांप आपके सामने आ जाए, तो क्या होगा? अगर कभी किसी के घर में सांप निकल आता है तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। बच्चे तो बच्चे, बड़े-बुजुर्गों की सांप को देखकर चीख निकल जाती है। इसके विपरीत धरती पर कुछ ऐसे सूरमा लोग होते हैं, जिन्हें सांप से बिल्कुल डर ही नहीं लगता। वह सांप को खिलौना समझकर उनके साथ खिलवाड़ करते रहते हैं।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे

इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। वीडियो एक भरे बाजार का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दर्जनों सांपों को अपनी गर्दन में लपेटकर बीच-बाजार निकल जाता है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की ऐसी हालत होती है, जो किसी ने सोचा नहीं होगा। आप देख सकते हैं कि शख्स ने बहुत ही बेतरतीब तरीके से कई जहरीले सांपों को अपनी गर्दन में लटकाया हुआ है। देखें वीडियो-

शख्स बिना डर के अपने गले में इन जहरीले सांपों को लटकाकर बाजार में खड़ा है। इस दौरान लोग उसके गले में बार-बार सांप को लपेट भी रहे हैं। वीडियो देखने में काफी डरावना लग रहा है। आप देख सकते हैं कि जो सांप नीचे गिर जाता है। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर वापस शख्स के गले में लपेट देते हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को @Ankitprabha11 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article