वायरल न्यूज़

Video: इतनी बड़ी मुसीबत में फंसी किलर व्हेल, सीधा आ गई इंसानों से मदद मांगने, फिर जो हुआ देख भर आएंगी आंखें

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 07:45 PM IST

Viral Video: एक किलर व्हेल समुद्र में मछुआरे की नाव के बिल्कुल पास आ जाती है। पहले तो नाव में सवार लोगों को थोड़ा डर लगता है, लेकिन उन्हें महसूस होता है कि किलर व्हेल कुछ कहना चाहती है। बाद में जो होता है वह दिल छूने वाला है।

Image

इंसानों से मदद मांगने आई किलर व्हेल (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़ी मुसीबत में फंस जाती है किलर व्हेल
  • इंसानों के पास पहुंचती है मदद मांगने
  • देखिए फिर इंसानो ने क्या किया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा, हालांकि जब आप वीडियो की सच्चाई जानेंगे तो आप भावुक हो जाएंगे। पहले तो आपको लगेगा कि वीडियो बहुत ही जोखिम भरा है, लेकिन अंत तक आपकी आंखें भर आएंगी। आपको शायद लगेगा कि मछुआरे सिर्फ मछलियां पकड़ने की ही फिराक में रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार मछुआरे मछलियों की मदद भी करते हैं।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

इस वीडियो में ऐसा ही है। वीडियो देखने के बाद आपकी सोच पूरी तरह से बदल जाएगी। वीडियो में दिख रहे मछुआरे ऐसा काम करते हैं, जो इंसानियत की सीख दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक किलर व्हेल समुद्र में मछुआरे की नाव के बिल्कुल पास आ जाती है। पहले तो नाव में सवार लोगों को थोड़ा डर लगता है, लेकिन उन्हें महसूस होता है कि किलर व्हेल कुछ कहना चाहती है। इसके बाद वह मछुआरे अपनी नाव लेकर किलर व्हेल के पीछे जाने लगते हैं। देखें वीडियो-

किलर व्हेल मछुआरों को किसी जगह पर ले जाते हैं। वहां दो-तीन और किलर व्हेल होते हैं। इनमें से एक किलर व्हेल के शरीर पर रस्सी बंधी होती है। इसे निकालने के लिए ही किलर व्हेल इंसानों के पास मदद मांगने पहुंचती है। इसके बाद नाव में सवार लोग किलर व्हेल के चारों ओर बंधी रस्सी से उसको मुक्त करते हैं। रस्सी से मुक्त होते ही सारे किलर व्हेल बहुत ही ज्यादा खुश हो जाते हैं। इसके बाद वह पानी में ही करतब दिखाने लगते हैं। वीडियो देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। वीडियो को @alvinfoo नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article