वायरल न्यूज़

Video: भूखे भालू ने बहती नदी से शातिराना अंदाज में किया मछली का शिकार, आनंद महिंद्रा भी हो गए फिदा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 29, 2023, 12:52 PM IST

Anand Mahindra Video: एक भालू को बहुत जोरों की भूख लगी थी। वह अचानक बहती नदी में हाथ डालकर बहुत ही शातिराना अंदाज में एक मछली पकड़ लेता है। भालू का यह अंदाज देखकर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा उस पर फिदा हो जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भालू का बहुत ही शातिराना अंंदाज
  • भूखे भालू ने बहती नदी से पकड़ी मछली
  • बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

Anand Mahindra Video: बहुत सारे लोगों को वाइल्ड लाइफ (Wildlife Video) से जुड़े वीडियो पसंद आते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आश्चर्य होता है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक शातिर भालू से जुड़ा है। वीडियो में दिख रहा भालू भूखा है। इसके बाद वह अपना पेट भरने के लिए जो काम करता है, वह काफी मजेदार है।

नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं कि भूख से तड़प रहा भालू एक नदी के किनारे पहुंच जाता है। वह पूरे मन से खाने की तलाश कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि वह अपनी पूरी एकाग्रता लगाकर नदी में देखता रहता है। फिर अचानक बहती नदी में हाथ डालकर बहुत ही शातिराना अंदाज में एक मछली पकड़ लेता है। यह देखना काफी दिलचस्प लगता है। भालू का यह अंदाज देखकर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी उस पर फिदा हो गए।

वीडियो देख आनंद महिंद्रा हो गए फिदा

भालू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह एक ही झटके में जिस तरह बहती नदी से मछली को दबोचता है और उसे अपना निवाला बनाता है। वैसा शायद ही आपने कभी देखा होगा। वीडियो को खुद बिजनेसमैन और महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ध्यान और एकाग्रता से कोई भी सफल हो सकता है।' वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article