वायरल न्यूज़

Video: पंख फैलाकर कैसे उड़ता है पक्षी! जानने के लिए गिद्ध के साथ आसमान में उड़ गया शख्स, फिर जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 26, 2023, 03:43 PM IST

Man Fly with Vulture Video: शख्स यह जानना चाहता था कि उड़ता हुआ पक्षी किस तरह की टेक्निक का इस्तेमाल करता है। वह अपने पंख को कैसे खोलता और बंद करता है? यह जानने के लिए शख्स एक गिद्ध के साथ आसमान में उड़ जाता है। वीडियो हैरान करने वाला है।

Image

गिद्ध के साथ उड़ गया शख्स (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • पक्षी के उड़ने की टेक्निक जानना चाहता था शख्स
  • गिद्ध के साथ आसमान में उड़ गया शख्स

Man Fly with Vulture Video: पक्षियों को आसमान में उड़ते देखना बहुत ही सुखद होता है। पक्षी अपने पंख फैलाकर बहुत ही शानदार तरीके से आसमान में उड़ते हैं। कैमरे से तो आप पक्षियों का उड़ना नजदीक से देख सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बिल्कुल पास से किसी पक्षी को उड़ते देखा है? क्या आपने कभी सोचा है कि जिस समय पक्षी उड़ते हैं, उस समय उनकी टेक्निक कैसी होती है? यही जानने के लिए एक शख्स एक गिद्ध के साथ आसमान में उड़ गया।

अनोखी टेक्निक से आसमान में उड़ता है पक्षी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, यह शख्स जानना चाहता था कि उड़ता हुआ पक्षी किस तरह की टेक्निक इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही वह अपने पंख को कैसे खोलता और बंद करता है? जब उसे आसमान में ही मुड़ना होता है, तो वह किस पंख को ज्यादा खोलता है और किस पंख को बंद करता है। इसे जानने के लिए वह एक गिद्ध के साथ आसमान में उड़ जाता है। देखें वीडियो-

साफ देखा जा सकता है कि जब गिद्ध आसमान में उड़ रहा होता है, तो उसके साथ शख्स भी नजर आता है। यह शख्स अपने कैमरे में गिद्ध का उड़ना रिकॉर्ड करता है। वीडियो में नजर आता है कि उड़ते समय पक्षी की टेक्निक बहुत ही ज्यादा अनोखी है। वीडियो द ग्रेट प्लैनेट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में बताया है कि यह नजारा ब्राजील के 'सेरा डा एराटाना' का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article