Viral Video: हिम्मत एक ऐसी चीज है, जिससे लोग बड़े से बड़ा काम कर जाते हैं। इंसान की हिम्मत के सामने जंगल के खूंखार से खूंखार जानवर भी हार मान जाते हैं। एक तरफ शेर को जंगल का राजा कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ शेर को भी इंसान ने अपने काबू में करके रखा है। आपने देखा होगा कि शेर अपने तेज दांतों से बड़े से बड़े जानवर को चीरकर रख देता है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में एक लड़की की हिम्मत देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को बहुत ही जोरों की भूख लगी थी। इसके बाद लड़की सीधा शेर की थाली में खाना खाने पहुंच जाती है। इसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई बार शेर के साथ मजाक करना लोगों को भारी भी पड़ जाता है और खूंखार जानवर उन्हें अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, इस वीडियो में जरा सा भी नहीं लग रहा है कि शेर के सामने लड़की घबराई हुई है। ऐसा लग रहा है कि लड़की को शेर से जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। देखें वीडियो-
लड़की को इतनी जोरों की भूख लगती है कि वह सीधा शेर के साथ उसके ही प्लेट में खाना खाने पहुंच जाती है। लड़की बकायदा शेर के बगल में बैठकर अपने हाथों से खाना खाती है। उसी प्लेट में जहां शेर कच्चा मांस खाता दिख रहा है, वहीं लड़की पका हुआ मांस खा रही है। लड़की बिल्कुल ही बेखौफ अंदाज में शेर की थाली से मांस का टुकड़ा खाती दिख रही है। शेर को आपने कभी भी ऐसे प्लेट में खाते नहीं देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में शेर इंसान की प्लेट में मांस चबा रहा है।
