वायरल न्यूज़

Video: 'पतली कमरिया' गाने पर गाड़ी पर उछल-उछलकर कर रही थी डांस, गिरी धड़ाम और टूट गई कमर!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 5, 2023, 02:09 PM IST

Viral Video: कुछ लोग वायरल होने के चक्कर में डिफरेंट और अजीबोगरीब डांस करने लगते हैं। इससे वह मजाक का पात्र भी बन जाते हैं। एक लड़की लॉरी पर खड़ी होकर ‘पतली कमरिया’ गाने पर डांस कर रही होती है। वह ऐसा उछल-उछलकर नाचती है कि अपना बैलेंस बिगाड़ बैठती है।

Image

लड़की का डांंस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फनी वीडियो
  • उछल-उछलकर डांस कर रही होती है लड़की
  • डांस के चक्कर में तुड़वा बैठती है अपनी कमर

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 'पतली कमरिया' गाना काफी ज्यादा चल रहा है। इस गाने पर लड़कियां लगातार रील्स बना रही हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। नॉर्मल डांस तक तो ठीक था, लेकिन कुछ लोग वायरल होने के चक्कर में डिफरेंट और अजीबोगरीब डांस करने लगते हैं। इससे वह मजाक का पात्र भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है।

कमर तुड़वा बैठी लड़की

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की लॉरी पर खड़ी होकर ‘पतली कमरिया’ वाले गाने पर डांस करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वह ऐसा उछल-उछलकर नाचती है कि अपना बैलेंस बिगाड़ बैठती है। इसके बाद लड़की सीधा लॉरी से नीचे चली जाती है। वह जिस तरह नीचे गिरती है, वहां मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। इस तरह लड़की मजाक का पात्र बन जाती है। इस वीडियो को देखकर आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि पतली कमरिया पर धमाल डांस दिखाने के चक्कर में लड़की अपनी कमर ही तुड़वा बैठती है। कुछ सेकंड के वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की लॉरी पर खड़ी है। बैकग्राउंड में पतली कमरिया गाना सुनाई दे रहा है। इसी गाने पर लड़की ने डांस करना शुरू करती है। वह ऐसे स्टेप्स करती है कि वहां मौजूद लोग तालियां पीटने लगते हैं। तभी लड़की का बैलेंस बिगड़ता है और वह लॉरी से नीचे चली जाती है। दरअसल, उसका पैर लॉरी से सीधा जमीन पर आ जाता है। वीडियो को patiale_wale_chacha_ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article