वायरल न्यूज़

Shocking Video: 3 साल की बेटी की जान बचाने के लिए 8वें फ्लोर की खिड़की से लटक गया पिता, फिर जो हुआ..

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन साल की बच्ची 8वें फ्लोर की खिड़की से लटकी हुई है। वहीं इसी फ्लोर के नीचे उसका पिता भी बच्ची की जान बचाने के लिए खिड़की से लटका नजर आ रहा है।

Image

पिता ने बचाई बच्ची की जान (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कहते हैं कि पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकता है। अगर बच्चों की जिंदगी आफत में आती है तो उन्हें बचाने के लिए पिता अपनी जान भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता का वीडियो इंटरनेट की सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को देखकर आप पिता को असली हीरो कहने से पीछे नहीं हटेंगे। वायरल हो रहा वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है और पिता की जमकर तारीफ हो रही है।

बच्ची को बचाने के लिए पिता ने जोखिम में डाली जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन साल की बच्ची 8वें फ्लोर की खिड़की से लटकी हुई है। वहीं इसी फ्लोर के नीचे उसका पिता भी बच्ची की जान बचाने के लिए खिड़की से लटका नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जब पिता अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकल रहा होता है तो उसे खिड़की से लटकी हुई उसकी बेटी नजर आती है। इसके बाद पिता 'आव देखता है ना ताव' अपनी बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि पिता बड़ी ही मुश्किल से अपनी बच्ची को बचा पाता है। वीडियो में दिखता है कि पिता पहले बच्ची का पैर पकड़ता है इसके बाद उसे अपना हाथ छोड़ने के लिए कहता है। जैसे ही बच्ची अपना हाथ छोड़ती है, पिता उसे लपक लेता है। अगर इस काम में थोड़ा भी इधर-उधर होता तो बच्ची की जान भी जा सकती थी। वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो कुछ महीने पहले कजाकिस्तान से सामने आया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article