वायरल न्यूज़

Video: वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन ने ऐसे पकड़ी दूल्हे की गर्दन, देखकर लोग बोले- 'गले ही पड़ गई हो'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 8, 2023, 11:18 AM IST

Wedding Photoshoot Video: वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन दूल्हा की गर्दन ऐसे पकड़ती है, जैसे वह उसके गले ही पड़ गई है।​​ इस वेडिंग शूट का वीडियो देखकर लोगों के लिए अपनी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को यह वीडियो काफी फिल्मी लग रहा है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देखकर लोगों की नहीं रुक रही हंसी
  • कई लोगों को वीडियो लग रहा काफी फिल्मी

Wedding Photoshoot Video: आपने अक्सर शादियों में दूल्हा-दुल्हन को फोटोशूट करवाते देखा होगा। इस दौरान फोटोग्राफर अलग-अलग एंगल से दोनों का फोटोशूट करता है। हालांकि, कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं। जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वेडिंग फोटोशूट का है। वीडियो देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन वेडिंग फोटोशूट करवा रहे हैं।

वेडिंग फोटोशूट का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि वेडिंग फोटोशूट के दौरान दुल्हन दूल्हा की गर्दन ऐसे पकड़ती है, जैसे वह उसके गले ही पड़ गई है। इस वेडिंग शूट का वीडियो देखकर लोगों के लिए अपनी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को यह वीडियो काफी फिल्मी लग रहा है। वहीं कई लोगों को वीडियो देखकर खूब मजा आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में अपने दोनों हाथ डाले हुए हैं। इस दौरान दुल्हन ने आंखें बंद की हुई हैं और अपनी गर्दन पीछे की हुई है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि वेडिंग फोटोशूट के दौराान दूल्हा भी बड़े गौर से दुल्हन को देख रहा है। दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि ये प्यार तो बिल्कुल नहीं बल्कि मजबूरी लग रही है। वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी @ipsvijrk ने किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'इतना प्यार शादी के वक्त मैंने पहले कभी नहीं देखा।' वीडियो ने लोगों को हंसाकर रख दिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article