वायरल न्यूज़

Video: 'बिना परमीशन मेरा वीडियो मत बनाओ..' हाथी ने सूंड से झापड़ मारकर लड़की को समझाई ये बात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 15, 2023, 11:52 AM IST

Elephant Viral Video: एक लड़की हाथी का वीडियो बनाने लगती है। इस बात से हाथी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह अपनी सूंड से लड़की को जोरदार झापड़ रसीद करता है। यह थप्पड़ इतना तेज होता है कि लड़की झन्ना जाती है।

Image

हाथी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिड़ियाघर से हाथी का वीडियो हुआ वायरल
  • लड़की को जड़ता है जोरदार थप्पड़
  • वीडियो बनाने की गलती कर बैठती है लड़की

Elephant Viral Video: हाथी दुनिया के सबसे शक्तिशाली जानवरोंं में से एक होता है। अगर हाथी को गुस्सा आ जाए तो यह आसानी से काबू में नहीं आते हैं। यहां तक कि इनको पालने वाले भी फिर इन्हें काबू में नहीं कर पाते हैं। इसलिए हाथी से हमेशा दूर रहना चाहिए। जब तक कोई महावत या चिड़ियाघर का कर्मचारी आपके साथ न हो तो उनके नजदीक बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। दूसरी तरफ एक लड़की चिड़ियाघर में हाथी का वीडियो बनाने पहुंच गई थी। इसके बाद जो होता है, उसने लड़की को जिंदगीभर की सीख दे दी।

हाथी से सूंड से मारा चांटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग चिड़ियाघर में जानवर देखने गए थे। इस दौरान एक परिवार किसी हाथी के पास पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि परिवार के कुछ लोग हाथी के साथ एंजॉय कर रहे थे। वहीं एक लड़की हाथी का वीडियो बनाने लगती है। इस बात से हाथी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह अपनी सूंड से लड़की को जोरदार झापड़ रसीद करता है। यह थप्पड़ इतना तेज होता है कि लड़की झन्ना जाती है। यहां तक कि उसके साथ खड़े लोगों को भी झटका लगता है। इसके अलावा लड़की का फोन दूर जाकर गिरता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

हाथी जिस तरह लड़की के ऊपर अपनी सूंड से हमला करता है, उससे देखकर आपको पता चल रहा होगा कि हाथी की सूंड कितनी मजबूत होती है। हाथी अपनी सूंड से इंसान को उठाकर पटक सकता है। ऐसे मे लड़की ने उसके एकदम बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाने की बेवकूफी कर डाली। एक तरह से हाथी ने लड़की को बता दिया कि बिना मर्जी के उसकी फोटो नहीं लेनी है। भले ही कुछ लोगों को यह वीडियो मजाकिया लग रहा हो, लेकिन इस तरह एक बड़ा हादसा भी हो सकता है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article