वायरल न्यूज़

Shocking Video: जिंदगी जीने के लिए हर रोज 7-8 लीटर इंजन ऑयल पीता है शख्स, 33 साल से इसी पर जिंदा!

Shocking Video: वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। जिसने आम इंसानों से अलग पोशाक पहनी है। आप देख पाएंगे कि यह शख्स गाड़ियों में डालने वाला इंजन ऑयल पी रहा है। दावा किया जा रहा है कि शख्स कर्नाटक का रहने वाला है।

Image

इंजन ऑयल पीता है यह शख्स! (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: इंसान पेट भरने के लिए खाना खाता है और प्यास बुझाने के लिए पानी पीता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें किए जा रहे दावे के बारे में सुनकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। इस वीडियो को देखकर भी आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि शख्स पेट भरने के लिए साग-सब्जी या खाना नहीं बल्कि इंजल ऑयल पीता है।

वीडियो हैरान करने वाला

इस शख्स के वीडियो को देखकर और उसमें किए जा रहे दावे को लेकर लोग हैरान हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि शायद यह शख्स इस दुनिया का नहीं है, बल्कि दूसरे गोले से आया है। वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। जिसने आम इंसानों से अलग पोशाक पहनी है। आप देख पाएंगे कि यह शख्स गाड़ियों में डालने वाला इंजन ऑयल पी रहा है। दावा किया जा रहा है कि शख्स कर्नाटक का रहने वाला है। शख्स के इंजन ऑयल पीने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

सबसे हैराने करने वाला दावा यह है कि शख्स दो-चार दिन से नहीं बल्कि पिछले 33 सालों से इंजन ऑयल पी रहा है। आप देख पाएंगे कि लोग उसे खाना ऑफर कर रहे हैं, लेकिन वह खाने से मना कर दे रहा है। इस शख्स को लोग ऑयल कुमार के नाम से जानते हैं। दावा यह है कि शख्स दिनभर में 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पीता है और अपना पेट भरता है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना चाय भी पीता है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शख्स को आज तक अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article