वायरल न्यूज़

Video: कुएं में गिरी गेंद को मां की साड़ी के सहारे निकालने पहुंचे बच्चे, आगे जो हुआ देखकर होंगे हैरान

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे किसी जगह पर गेंद के साथ खेल रहे थे। उसी जगह पर एक सूखा कुआं था। आप देख सकते हैं कि खेलते-खेलते बच्चों की गेंद उस सूखे कुएं में चली जाती है। इसके बाद बच्चे परेशान हो जाते हैं।

Image

कुएं से निकाली गेंद (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इसमें से कुछ वीडियो जहां यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं तो कई वीडियो लोगों का दिल भी जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको जो नजर आएगा, वैसा आपने शायद ही कभी सोचा होगा। यह वीडियो कुछ बच्चों से जुड़ा है, जिनकी गेंद एक सूखे कुएं में गिर गई है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे किसी जगह पर गेंद के साथ खेल रहे थे। उसी जगह पर एक सूखा कुआं था। आप देख सकते हैं कि खेलते-खेलते बच्चों की गेंद उस सूखे कुएं में चली जाती है। इसके बाद बच्चे परेशान हो जाते हैं। बच्चों को समझ नहीं आता कि गेंद कैसे निकाली जाए। इसके बाद वह बच्चे अपने मां की साड़ी की मदद लेते हैं। इस साड़ी की मदद से वह गेंद को जैसे सूखे कुएं से निकालते हैं, वह हैरान करने वाला है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि बच्चे घर से अपनी मां की साड़ी लेकर आते हैं। इसके बाद साड़ी के दो हिस्सों को जोड़कर इसे झूले की तरह बनया जाता है। फिर इस झूले पर एक बच्चा बैठ जाता है और बाकी बच्चे उस साड़ी को कुएं में डालते हैं। आप देख सकते हैं कि साड़ी के साथ बच्चा भी कुएं में नीचे जाता है। फिर जैसे ही वह कुएं के भीतर पहुंचता है, गेंद को उठाकर झूले के अंदर घुस जाता है। इसके बाद ऊपर खड़े बच्चे झूले की मदद से बच्चे और गेंद को ऊपर खींच लेते हैं। वीडियो को official_abhinav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article