वायरल न्यूज़

Video: हवा में ऐसे छलांग लगाकर चीता ने किया हिरण का शिकार, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 12, 2023, 10:43 AM IST

Cheetah Hunted Deer Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण को देखते ही चीता अपनी पूरी ताकत से हवा में छलांग लगाता है और उसे दबोचने की कोशिश करता है। वीडियो में एक चीता जिस तरह हवा में छलांग लगाकर हिरण का शिकार करता है, उसे देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे।

Image

Video: हवा में ऐसे छलांग लगाकर चीता ने किया हिरण का शिकार, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

KEY HIGHLIGHTS
  • जंगल से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
  • चीता ने हवा में छलांग लगाकर किया शिकार
  • हवा में छलांग लगाते देखना लगेगा रोमांचक

Cheetah Hunted Deer Video: सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक चीता और एक हिरण का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीता एक हिरण का छलांग लगाकर शिकार करता है। इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दंग रह गए हैं। जंगल का एक नियम होता है, यहां जिंदा रहने के लिए जानवरों को अपनी ताकत का प्रदर्शन करना ही होता है। जंगल में खूंखार शिकारी दूसरे कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं। वह ऐसा जिंदा रहने और अपना पेट भरने के लिए करते हैं।

चीता ने किया हिरण का शिकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। इस वीडियो में एक चीता जिस तरह हवा में छलांग लगाकर हिरण का शिकार करता है, उसे देखकर आप रोमांच से भर जाएंगे। जंगल का यह वीडियो देखकर कई यूजर्स दंग रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण को देखते ही चीता अपनी पूरी ताकत से हवा में छलांग लगाता है और उसे दबोचने की कोशिश करता है। हालांकि पहले प्रयास में किस्मत हिरण का साथ देती है। आप देख सकते हैं कि पहले प्रयास में वह चीते की पकड़ से छूट कर भाग जाता है। देखें वीडियो-

हालांकि, चीते की स्पीड के आगे उसकी किस्मत फीकी साबित होती है। आप देख सकते हैं कि दोबारा चीता हिरण पर हमला बोलता है और इस बार उसे दबोच लेता है। चीते को यूं ही जंगल का खूंखार शिकारी नहीं कहा जाता है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंंगे कि चीता फुर्ती में सबसे तेज होता है। वीडियो को आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article