वायरल न्यूज़

Video: तुर्किश आइसक्रीम वाले को टक्कर देने मार्केट में आया चायवाला, दम है तो हंसी रोककर दिखाएं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2023, 03:22 PM IST

Funny Video: एक चायवाला तुर्किश आइसक्रीम वालों को टक्कर देने मार्केट में आया है। चायवाले के वीडियो ने इंटरनेट पर हंसी की बौछार कर दी है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

चायवाला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्किश स्टाइल में चाय बेचता दिखा शख्स
  • वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
  • सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे लोग

Funny Video: आपने भी तुर्की स्टाइल (Turkish ice-cream Style) में आइसक्रीम सेलिंग का ट्रेंड देखा होगा। इसे लोग काफी पसंद करते हैं। खासकर बच्चे और लड़कियां तो तुर्की स्टाइल में आइसक्रीम खरीदने के काफी शौकीन होते हैं। आइसक्रीम बेचने वाला शख्स जिस तरह मजेदार तरीके से लोगों को रिझाता है और ग्राहक को परेशान करता है। वह लोगों को बहुत पसंंद आता है। इस पर लोग रील्स वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

दूसरी तरफ एक चायवाला तुर्किश आइसक्रीम वालों को टक्कर देने मार्केट में आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। चायवाले के वीडियो ने इंटरनेट पर हंसी की बौछार कर दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चायवाले ने अपने हाथ में प्लास्टिक की गिलास ली हुई है। इसी में उसने चाय निकाली है। इसके बाद वह अपने पास बैठे एक शख्स को चाय दे रहा है। वह बार-बार शख्स को तुर्की स्टाइल में परेशान कर रहा है और शख्स एक बार में चाय नहीं ले पाता। देखें वीडियो-

इसी क्रम में शख्स चाय ले लेता है और अपने पास बैठे दूसरे शख्स को चाय पकड़ा देता है। इसके बाद चायवाला फिर से उस शख्स के साथ मजाक करता है। इस बार चायवाला खाली गिलास को इस अंदाज में शख्स के ऊपर गिराता है कि शख्स जल जाएगा। जैसे ही शख्स के ऊपर चाय की गिलास गिरती है वह धड़ाम से नीचे पलट जाता है। यह देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो देखकर लोग शख्स के जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो को officalaccount__editz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article