वायरल न्यूज़

Video: भरी सभा में दूल्हे के साथ यह क्या करने लगी दुल्हन, देखकर लोग बोले- इसे कहते हैं सच्चा प्यार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 22, 2023, 12:55 PM IST

Dulhan Video: सबसे पहले दुल्हन रुमाल से दूल्हे के आंख से तिनका निकालती है। इसके बाद उसके आंख में फूंकती भी है, जिससे दूल्हे को ठंडक मिलती है और उसकी आंख ठीक हो जाती है। वीडियो देखकर लोगों के दिल को सुकून मिल रहा है।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हे की आंख में चला जाता है तिनका
  • फिर दुल्हन ने किया दिल जीतने वाला काम

Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी की स्टेज पर ही अपने दूल्हे का जिस तरह ख्याल रखती है, उसे देखकर शादी में आए लोग भी खुश हो जाते हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान दूल्हे की आंख में कुछ चला जाता है, इसके बाद दुल्हन अपने काम से दिल जीत लेती है।

नहीं देखा होगा ऐसा प्यार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हे की आंख में कुछ जाता है, वैसे ही दुल्हन परेशान हो जाती है। इसके बाद दुल्हन तुरंंत अपने हाथ में रुमाल लेती है और दूल्हे की आंख से तिनका निकालती है। इस दौरान दुल्हन जिस तरह का प्यार दिखाती है, वह सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। वीडियो देखकर यूजर्स ने यह तक कह दिया कि 'प्यार हो तो ऐसा।' देखें वीडियो-

आप वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन देख सकते हैं। एक तरफ तो दूल्हा दर्द से कराह रहा था, लेकिन अपनी दुल्हन का प्यार देखकर उसका दिल भी खुश हो गया होगा। वहीं, दुल्हन की बहनें भी अपने नए नवेले जीजू के लिए कंसर्न दिखाती हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन सबसे पहले रुमाल से दूल्हे के आंख से तिनका निकालती है। इसके बाद उसके आंख में फूंकती भी है, जिससे दूल्हे को ठंडक मिलती है और उसकी आंख ठीक हो जाती है। वीडियो को itz_priynandan_00 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article