वायरल न्यूज़

Dance Video: सिर पर कूलर रखकर भाभी ने हाहाकारी अंदाज में मटकाई ऐसी कमर, देखकर कूल-कूल हो गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 22, 2023, 11:56 AM IST

Desi Bhabhi Dance Video: देसी भाभी ने सिर पर कूलर रखकर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि इस डांस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

भाभी का झन्नाटेदार कूलर डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का कूलर डांस
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: फेमस होने के लिए आज कल लोग एक से एक तिकरम भिड़ाते रहते हैं। कोई स्ंटट करता है, तो कोई अजीबोगरीब करता है, तो कोई अनोखे अंदाज में डांस से महफिल लूट लेता है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Viral Video) का जमावड़ा लगा रहता है। जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक देसी भाभी का झन्नाटेदार वीडियो (Bhabhi Dance Video) सामने आया है, जिसमें उन्होंने काफी अनोखे अंदाज में डांस (Dance Video) किया है। इस डांस को देखकर लोग दंग रह गए। कई लोग तो जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। भारत में तो आपको काफी अनोखे-अनोखे अंदाज में लोग डांस करते हुए नजर आ जाएंगे। वहीं, कुछ तो इतने बवाली डांस करते हैं, जिसे देखखर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी एक देसी भाभी ने डांस से कुछ ऐसा ही शानदार माहौल बनाया है, जिसे आप बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में क्षेत्रिय गाना बज रहा है और भाभी जी सिर पर भारी भरकम कूलर लेकर डांस कर रही हैं। जिस तरह भाभी ने बैलेंस बनाकर डांस किया उसे देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। कई लोग तो इस डांस को देखकर कूल-कूल हो गए। तो आप भी पहले डांस वीडियो को देखें...

भाभी का धांसू कूलर डांस

इस डांस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी खुशी से झूम रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'varashal_22sa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाभी ने तो शानदार माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा डांस पहली बार देखा है। वहीं, कईयों का कहना है कि गर्मी में भाभी का कूलर डांस देखकर कूल-कूल हो गए। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article