वायरल न्यूज़

Video: भीख मांग रही महिला के साथ मासूम बच्चे ने किया ऐसा व्यवहार, देखकर लोग बोले- संस्कार हों तो ऐसे

Viral Video: वीडियो ऐसा है जिसे बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छोटा सा बच्चा भीख मांग रही महिला के पास जाता है।

Image

बहुत ही प्यारा वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। कई बार बच्चे ऐसा व्यवहार कर जाते हैं, जिसकी उम्मीद बड़ों से भी नहीं की जा सकती है। इसी क्रम में भीख मांग रही एक महिला के पास एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में बच्चा भिखारी महिला के पास जाकर जिस तरह का व्यवहार करता नजर आ रहा है, उसे इंटरनेट पर जमकर सराहा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बच्चे के पिता की भी जमकर तारीफ हो रही है।

क्या है वीडियो में?

आपको बता दें कि यह वीडियो ऐसा है जिसे बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छोटा सा बच्चा भीख मांग रही महिला के पास जाता है। वह सबसे पहले महिला को कुछ देता है। इसके बाद महिला से आशीर्वाद लेने लगता है। आप देख पाएंगे कि बदले में महिला भी प्यार से बच्चे को फ्लाइंस किस देती है। इसके बाद बच्चा महिला को बड़े ही प्यार से बाय बोलकर चला जाता है। देखें वीडियो-

इस बेहद ही क्यूट मोमेंट को किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो रेमो डिसूजा ने भी शेयर कर दिया। बच्चे को दिए संस्कार के लिए रेमो डिसूजा ने उसके माता-पिता की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बहुत सुंदर.. बच्चे के माता-पिता को मेरा पूरा सम्मान।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article