वायरल न्यूज़

हद है भाई! दो पानीपुरी कम मिली तो बीच सड़क पर बैठकर धरना देने लगी महिला, वड़ोदरा से सामने आया मजेदार Video

Video: वडोदरा शहर के सूरसागर झील के पास एक पानीपुरी का ठेला लगा था। जहां एक महिला पानीपुरी खाने पहुंची थी। महिला का दावा है कि पानीपुरी वाले ने 20 रुपए में 6 की जगह उसे सिर्फ 4 पानीपुरी ही खिलाई।

Image

पानी पुरी के लिए धरना प्रदर्शन (टाइम्स नाउ डिजिटल)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात से सामने आया मजेदार वीडियो
  • दो पानीपुरी के लिए महिला का धरना प्रदर्शन
  • पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद खत्म करवाया धरना

Video: गुजरात के वडोदरा शहर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला को सिर्फ 2 पानीपुरी कम मिली तो वह बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गई। वीडियो में महिला रोती भी नजर आई। महिला का अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी कौतूहल मच गया है कि सिर्फ दो पानीपुरी के लिए महिला ने ऐसा ड्रामा किया।

दो पानीपुरी के लिए महिला ने बीच सड़क किया हंगामा

खबर के अनुसार, वडोदरा शहर के सूरसागर झील के पास एक पानीपुरी का ठेला लगा था। जहां एक महिला पानीपुरी खाने पहुंची थी। दुकानदार 20 रुपये में 6 पानीपुरी खिलाता था। इसके बाद महिला ने पानीपुरी खाना शुरू किया। महिला का दावा है कि पानीपुरी वाले ने 20 रुपए में 6 की जगह उसे सिर्फ 4 पानीपुरी ही खिलाई। इससे महिला का गुस्सा भड़क उठा। नाराजगी में महिला छोटे बच्चे की तरह दो और पानीपुरी खिलाने की जिद्द में बीच सड़क पर बैठ गई। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि सड़क पर चारों तरफ गाड़ियां आ रही हैं, वहीं महिला बीच सड़क पर ही धरने के लिए बैठी है। इससे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। जब बीच सड़क पर बवाल बढ़ा तो पुलिस को बुलाना पड़ा। आपको जानकर मजा आएगा कि महिला ने रोते हुई पुलिस से भी दो और पानीपुरी खिलाने की मांग कर डाली। महिला ने यहां तक कह दिया कि जब ठेलेवाला सबको 20 रुपए में 6 पानीपुरी खिलाता है मुझे दो पूरी कम क्यों खिलाई। महिला ने कहा या तो उसे दो और पूरी खिलाई जाय या फिर सड़क पर खड़ा पानीपुरी की ठेला हटाया जाय। यह ड्रामा घंटों तक चलता रहा, जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई और सड़क पर लगा जाम हट सका।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article