वायरल न्यूज़

VIDEO: दिल्ली दूर है या फिर चांद, यूपी के छात्र ने दिया हिला देने वाला जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 17, 2024, 08:46 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि टीचर ने छात्र से पूछा कि वो बताए दिल्ली दूर या फिर चांद दूर है। फिर जो जवाब मिला किसी को भी हिला देगा।

Image

टीचर ने बच्चे से पूछा था बहुत आसान सा सवाल। (Photo/X.com)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कभी ऐसा कुछ दिखाई देता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का बताया गया है। वीडियो में देखेंगे कि क्लास में शिक्षक और छात्र हैं। इसमें टीचर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वो एक-एक कर सभी के सामान्य ज्ञान का टेस्ट लेते हैं। बच्चों को बुलाया जाता है और सवाल पूछे जाते हैं। इसी क्राम में टीचर ने एक बच्चों को बुलाया और बहुत सामान्य सवाल पूछा। मगर बच्चे ने जवाब इतना असामन्य दिया कि सुनकर टीचर भी हिल गए।

जवाब जिसने टीचर को हिला दिया

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि टीचर ने करीब सात साल के छात्र को बुलाया। उन्होंने बच्चे से पूछा कि दिल्ली दूर है या फिर चांद ज्यादा दूरी पर है। जवाब चांद था जोकि बहुत सामान्य है। मगर जवाब में बच्चा कहता है कि दिल्ली ज्यादा दूरी पर स्थित है। अब टीचर ने चौंकते हुए पूछा तो छात्र ने हिला देने वाला जवाब दिया। जवाब मिला कि चांद को हम देख सकते हैं मगर दिल्ली को देख नहीं सकते हैं। मजेदार है कि बच्चे का ये जवान सुनना था और टीचर की बोलती बंद हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बच्चे और टीचर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे है। वीडियो एक्स पर @Putkuuu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article