वायरल न्यूज़

Video: डांस करते हुए बच्चों को जोड़, घटाना, गुणा, भाग सिखाती हैं यह मैडम, अनोखा टैलेंट देख फिदा हो गया इंटरनेट

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि मैडम अपने दोनों हाथों से पहले जोड़ का चिन्ह बनाती हैं। वहीं बच्चे भी डांस करते हुए मैडम को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मैडम गणित के बाकी चिन्ह भी अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हुए डांस करते हुए बनाती हैं।

Image

टीचर का अनोखा टैलेंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जहां आमतौर पर गणित को कठिन विषय माना जाता है और कई बच्चों को इससे डर भी लगता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक मैडम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैडम डांस के साथ-साथ बेहद ही आसानी से बच्चों को जोड़, घटाना, गुणा और भाग समझाती नजर आ रही हैं। मैडम के अनोखे टीचिंग स्टाइल ने बच्चों को सीखने का एक नया तरीका देकर इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। आपने देखा होगा कि आज के दौर में पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए शिक्षक कई नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी तरह यह मैडम भी पढ़ाई का अनोखा तरीका लाकर इंटरनेट पर छा गई हैं।

वीडियो इंटनरेट पर हो रहा वायरल

मैडम ने गणित जैसे कठिन माने जाने वाले विषय को डांस के साथ जोड़कर बच्चों के लिए इतना आसान और दिलचस्प बना दिया है कि पूरा इंटरनेट उनकी तारीफ कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षिका बच्चों को गणित के बेसिक सवाल जैसे जोड़, घटाना, गुणा और भाग के चिन्ह डांस के स्टेप्स के साथ सिखा रही हैं। हर स्टेप के साथ वह अपने दोनों हाथों से इनमें से कोई चिन्ह बनाती हैं और बच्चों को अनोखे तरीके से समझाती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि मैडम अपने दोनों हाथों से पहले जोड़ का चिन्ह बनाती हैं। वहीं बच्चे भी डांस करते हुए मैडम को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मैडम गणित के बाकी चिन्ह भी अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हुए डांस करते हुए बनाती हैं। इसके बाद बच्चे भी मैडम को आसानी से कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इस तरह पढ़ाई और डांस का अनोखा मेल बच्चों को भी काफी पसंद आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि बच्चे इस तरीके से पढ़ाई करते हुए न सिर्फ हंसते-खेलते नजर आते हैं, बल्कि गणित के सवाल भी जल्दी समझते नजर आ रहे हैं। वीडियो में क्लासरूम का माहौल भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर पढ़ाई को बच्चे बोझ की तरह लेते हैं, वहीं इस वीडियो में पढ़ाई के दौरान संगीत, ताल और बच्चों की हंसी गूंज रही है। वायरल हो रहे वीडियो को miss_unique_18 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article