वायरल न्यूज़

शादी के लिबास में दूल्हा बना पावर हाउस, लोग बोले- लगता है बिजली विभाग का है कर्मचारी, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका अतरंगी अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जकमर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @samsuddin_ansari_aryan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना कई अनोखे वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे, जो दिमाग के परखच्चे उड़ा देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में जिसने भी दूल्हे का अतरंगी अंदाज देखा वो हैरान रह गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर सोच में पड़ जाएंगे और एक बात जरूर कहेंगे- लगता है दूल्हा विजली विभाग का कर्मचारी है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

शादी का जैसे ही सीजन आता है, सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होने लगते हैं। शादियों के कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हा अपनी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन, लोग उस नजारे को देखकर चौंक गए, जिसमें दूल्हा पूरी तरह से पावर हाउस बना हुआ है। मतलब ये है कि दूल्हे ने जो ड्रेस पहनी हुई थी, उसमें बिजली के बल्ब चल रहे थे। जिसने भी देखा वो एक पल के लिए जरूर चौंक गया। देखें वीडियो...

दूल्हे का अतरंगी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अतरंगी दूल्हा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'samsuddin_ansari_aryan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि ये है असली स्वैग। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article