Viral Sisters: हर कोई चाहता है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो और अपने घर वालों को फाइनेंशियली सपोर्ट कर सके। हालांकि, कुछ लोग समाज के डर से ऐसा करने में असफल रहते हैं। वहीं कुछ लोग इन चीजों से ऊपर उठकर अपने आपको आगे ले आते हैं और कुछ ऐसा कर दिखाते हैं। जो लोगों ने सोंचा नहीं होता है। इन दिनों यूपी की दो बहनें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, ये बहनें समाज के बारे में सोचना छोड़कर अपने लिए कुछ करने के लिए दिल्ली आ गईं।
वायरल बहनें बेचने लगीं मोमोज
दिल्ली आने के बाद दोनों बहनों ने ऐसा काम शुरू किया, जैसा करने के लिए बहुत ही कम लोगों के भीतर जज्बा और हिम्मत होती है। इन दोनों बहनों ने दिल्ली में सड़क के किनारे मोमोज बेचना शुरू किया। दोनों ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपनी मोमोज की टपरी खोली है। वह तरह-तरह के मोमोज बेचती हैं। दोनों बहनें बताती हैं कि मोमोज बेचने की उनकी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन वह अपना कुछ काम करना चाहती थीं। इसलिए यूपी से दिल्ली आकर मोमोज की दुकान खोली। देखें वीडियो-
दोनों बहनें कहती हैं कि मोमोज बेचना उनका पैशन है। वह एक महीने पहले ही दिल्ली आई हैं और 10-12 दिन पहले ही मोमोज की दुकान खोली है। दोनों बहनें बताती हैं कि उनकी दुकान में कुरकुरे मोमोज, ग्रेवी मोमोज जैसे तरह-तरह के फ्लेवर के मोमोज मिलते हैं। दोनों बताती हैं कि वह घर से प्लान बनाकर दिल्ली आई हैं और उन्होंने मोमोज की दुकान खोली है। अगर आप भी इन दोनों बहनों का मोमोज खाना चाहते हैं तो आपको दिल्ली के मुखर्जी नगर जाना पड़ेगा। यहां सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के पास दोनों बहनों ने मोमोज बेचना शुरू किया है। दोनों बहनों का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
