वायरल न्यूज़

VIDEO: पहियों के पास तड़प रहा था कबूतर, फरिश्ता बनकर पहुंचा इंसान, कुछ यूं बचाई पक्षी की जान

ट्रक के पहियों के पास फंसे मासूम कबूतर को देखकर एक शख्स ने तुरंत ट्रक रुकवाया और पक्षी की जान बचाई। इंसानियत और करुणा की यह दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

कबूतर को बचाने का वीडियो हुआ वायरल (X/@mukeshnir007)

इंसानियत सिर्फ इंसानों की मदद करने का नाम नहीं है। असली करुणा तब दिखाई देती है, जब कोई व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के किसी बेजुबान जीव की मदद के लिए आगे आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mukeshnir007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति की संवेदनशीलता देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रक के पहिए के नीचे फंसा था कबूतर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक बड़ा और ओवरलोडेड ट्रक चल रहा है। बगल से एक बाइक सवार वहां से निकल रहा था कि तभी उसकी नजर ट्रक के पहियों के पास पड़ी। जहां एक मासूम कबूतर फंसा हुआ था और अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था। बेचारा वह पक्षी असहाय हालत में था और उसके लिए बाहर निकलना इतना आसान भी नहीं था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

छोटे से पक्षी की जान बचाने के लिए रुका ट्रक

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि चलती ट्रक के पहिए के पास वह पक्षी फड़फड़ा रहा है। अगर जरा भी वह इधर-उधर हुआ तो उसकी जान भी जा सकती थी। आसपास मौजूद लोग शायद इस खतरे को नजरअंदाज करके निकल रहे थे, लेकिन जब उस व्यक्ति ने कबूतर को इस हाल में देखा तो उसने ऐसा नहीं किया। उसने तुरंत ट्रक को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद चालक ने ट्रक को रोका और फिर वह शख्स सावधानी से ट्रक के नीचे झुका और फंसे हुए कबूतर को बाहर निकालने लगा। कुछ ही पलों की मेहनत के बाद कबूतर सुरक्षित बाहर आ गया। पक्षी को आजाद होते देखकर उस शख्स और ट्रक ड्राइवर ने राहत की सांस ली।

वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट्स में उस अनजान शख्स की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग ही समाज को बेहतर बनाते हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि हर जीवन की अपनी कीमत होती है, चाहे वह इंसान का हो या किसी बेजुबान पक्षी का। यह कबूतर शायद उस इंसान को कभी धन्यवाद नहीं कह पाएगा, लेकिन उसकी बचाई हुई जान उस व्यक्ति की इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान बन गई है। ऐसे छोटे-छोटे काम हमें याद दिलाते हैं कि दुनिया में करुणा और दया आज भी जिंदा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article