वायरल न्यूज़

सड़क पर फर्राटा भरने के साथ हवा में उड़ती है ये बाइक, लुक देखकर हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 8, 2024, 02:31 PM IST

Trending Video Today: इसमें देखेंगे कि जमीन पर दौड़ने वाली सुपर बाइक हवा में ऐसे उड़ती है मानो कोई हेलिकॉप्टर हो। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी चौंकाने के लिए काफी होगा।

Image

सामने आई हवा में उड़ने वाली बाइक। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन से हवा में उड़ने लगी बाइक
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
  • आते ही वायरल हो गया ये वीडियो

Trending Video Today: आपने अभी तक सड़क पर फर्राटा भरते हुए बाइक देखी होंगी। मगर क्या हो जब यही बाइक एक दम से हवा में हेलिकॉप्टर की तरह उड़ने लग जाएं। सुनकर मजाक लगेगा मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी हैरान कर देगा। वीडियो उसी बाइक से जुड़ा है जो ना सिर्फ सड़क पर फर्राटा भरती है बल्कि हवा में उड़ती भी है। हवा में उड़ने वाली इस बाइक का वीडियो हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। चालीस सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि शख्स सुपर बाइक पर बैठा है। देखने में हाहाकारी नजर आने वाली इस बाइक का लुक देखकर ही कोई भी फिदा हो जाएगा। देखकर ही लगता है कि गोली की रफ्तार में दौड़ सकती है।

हवा में उड़ती है ये बाइक

इसमें देखेंगे कि बाइक पर बैठा शख्स जब इसे हवा में उड़ाने के मोड में लाता है तब गजब का नजारा दिखाई देता है। दरअसल सड़क पर दौड़ने वाली बाइक के पहिए किसी पंखड़ियों में बदल गए। अब शख्स बाइक को खुले मैदान में लेकर जाता है और इसे उड़ाने की कमांड देता है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई देता है बहुत उम्मीद है कि बार-बार देखने का मन करेगा। इसमें आगे देखेंगे कि जमीन पर दौड़ने वाली बाइक सेकंडों में आसमान में उड़ान भरने लगती है। ये बाद में आराम से जमीन पर लैंड भी करती है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि हवा में उड़ने वाली बाइक का वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। नेटिजन्स जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि वीडियो एक्स पर @Vinod_r108 नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article