वायरल न्यूज़

हद है भाई! दुकानदार ने बना डाला नीम की पत्ती का पराठा, लोग बोले- इसे नर्क में मिलेगी जगह

Neem Ka Paratha Video: स्ट्रीट वेंडर एक नीम के पेड़ से ढेर सारी पत्तियां तोड़कर लाता है। इसके बाद उन पत्तियों को वह चाकू से छोटे-छोटे काटता है और उसमें प्याज-लहसुन के साथ पनीर मिलाता है।

Image

नीम का पराठा (इंस्टाग्राम)

Neem Ka Paratha Video: हर किसी को पराठा पसंद होता है। किसी को आलू का पराठा तो किसी को प्याज का पराठा पसंद होता है। कोई पनीर का पराठा चाव से खाता है तो किसी को मिक्स पराठा अच्छा लगता है। आपने तरह-तरह की स्टफिंग वाला पराठा खाया होगा लेकिन क्या कभी नीम की पत्ती का बना पराठा खाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुकानदार नीम की पत्ती का पराठा बनाता नजर आ रहा है।

नीम का पराठा देख खराब हो जाएगा आपका माथा

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रीट वेंडर एक नीम के पेड़ से ढेर सारी पत्तियां तोड़कर लाता है। इसके बाद उन पत्तियों को वह चाकू से छोटे-छोटे काटता है और उसमें प्याज-लहसुन के साथ पनीर मिलाता है। वह पराठे के स्टफिंग में तमाम तरह के मसाले डालकर इसे आटे के गोले में भरता है। इसके बाद पराठा बेलकर तवे पर डालता है और ढेर सारे घी से पराठा सेंकता है। जब यह नीम की पत्ती वाला पराठा बन जाता है तो वहां मौजूद फूड ब्लॉगर को यह पराठा खाने को देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पराठा खाने के बाद फूड ब्लॉगर इसका फिडबैक भी देती है और बताती है कि खाने में पराठा थोड़ा कड़वा जरूर है, लेकिन प्याज के साथ नीम का फ्लेवर अलग स्वाद दे रहा है। जैसे ही पराठे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। इस वीडियो को @agraeaters नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article